Pakistani Terrorist Killed: पाकिस्तानी फौज और खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ आतंकी संगठनों को बड़ा झटका लगा है. भारतीय सुरक्षाबलों ने आंतकी संगठनों के एक बड़े गाइड हाजी आरिफ को लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास मार गिराया, जबकि खबर लिखे जाने तक उसके दो साथियों के साथ मुठभेड़ जारी थी. हाजी आरिफ पहले पाकिस्तानी फौज में ही था, लेकिन आंतकी तंजीमों के साथ उसके संबंधों को देखते हुए पाक प्रशासन ने उसे सीमा के पास ही जमीन दे दी थी और उसे पाकिस्तान के धारकुंडी खुरैटा सेक्टर का लॉन्च पैड कमांडर भी बना दिया था.

सुरक्षा एजेंसी के एक आला अधिकारी ने बताया कि भारतीय सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि लाइन ऑफ कंट्रोल के पास आतंकियों का एक ग्रुप घुसपैठ करने वाला है और इस ग्रुप में तीन से पांच आतंकी हो सकते हैं. यह भी पता चला कि इस ग्रुप में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी हो सकते हैं. सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने भिंबर गली और आसपास के इलाकों की घेराबंदी की और आज आए आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया.

सुरक्षा एजेंसी के आला अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकी की पहचान हाजी आरिफ के तौर पर हुई है. यह भी पता चला कि हाजी आरिफ को लॉन्चिंग पैड का कंमाडर भी बनाया गया था औऱ पिछले कई सालों से वह आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ करा रहा था. उसके इस काम में पाकिस्तानी स्पेशल फोर्स और पाक रेंजर्स भी साथ दे रहे थे. यह भी पता चला कि आरिफ पहले पाकिस्तानी फौज में ही था, लेकिन उस दौरान उसके आतंकी तंजीमों से अच्छे संबंध बन गए, जिसके बाद उसे पाक फौज और आईएसआई ने धारकुंडी खुरैटा सेक्टर में जमीने भी दे दी और वही से उसे आतंकियों को भारत में घुसपैठ कराने को कहा गया.

हाजी आरिफ को उस इलाके की हर छोटी बड़ी गली और दर्रो का अच्छा ज्ञान था. लिहाजा वह हर बार भारतीय फौज के हाथ से बच निकलता था. बताया जा रहा है कि साल 2018 में नौशेरा सेक्टर के पास हुए बैट एक्शन में भी वह गाइड था. अब तक की जांच से पता चला है कि जो गाइड दूसरों के बच्चों को गुमराह कर उन्हें भारत में जेहाद करने के लिए भेजता था, उसके खुद के दो बच्चे हैं, जिनमें से एक दुबई और दूसरा सऊदी अरब में रहता है. फिलहाल सुरक्षाबलों की मुठभेड़ अभी भी जारी है और उन्हें और कामयाबी मिल सकती है.

26/11 Mumbai Attacks: भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को किया तलब, कहा- सुनवाई में लाएं तेजी

<a title="Investors Poorer by Rs 14 lakh crore: भारतीय शेयर बाजार में कोरोना कहर, एक महीने में निवेशकों को 14 लाख करोड़ का नुकसान" href="https://www.abplive.com/business/share-market-investors-poorer-by-14-lakh-crore-of-rupees-in-a-month-due-to-fall-in-stock-market-2005466" target="">Investors Poorer by Rs 14 lakh crore: भारतीय शेयर बाजार में कोरोना कहर, एक महीने में निवेशकों को 14 लाख करोड़ का नुकसान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया