
<p style="text-align: justify;"><strong>Lalu Yadav Admitted in AIIMS:</strong> बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को एम्स-दिल्ली के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया है. उन्हें बुखार की शिकायत है. अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्र ने कहा कि उनकी हालत गंभीर नहीं है और स्थिर है. उनके रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और रिपोर्ट आने का इंतजार है.</p> <p style="text-align: justify;">लालू यादव गुरुवार को पटना से दिल्ली लौटे हैं. उन्होंने बुधवार को राजद की रजत जयंती के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित किया था. लालू यादव बुधवार को जीप को अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के आसपास की सड़कों पर चलाते दिखे थे. गुर्दे, हृदय समेत अन्‍य बीमारियों से जूझ रहे 73 वर्षीय अपने नेता के इस अंदाज़ को देखकर उनके समर्थक भी काफी उत्साहित दिखे और उन्होंने इस दौरान “लालू यादव जिंदाबाद” के नारे लगाए.</p> <p style="text-align: justify;">वहीं राजद सुप्रीमो लालू ने अपना गाड़ी चलाते हुए वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, “आज वर्षों बाद अपनी प्रथम गाड़ी को चलाया. इस संसार में जन्मे सभी लोग किसी ना किसी रूप में ड्राइवर ही तो है. आपके जीवन में प्रेम, सद्भाव, सौहार्द, समता, समृद्धि, शांति, सब्र, न्याय और खुशहाली रूपी गाड़ी सबको साथ लेकर सदा मजे से चलती रहे.”</p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






