Uttarakhand के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की तारीफ में कहा- ‘देश को ही नहीं बल्कि दुनिया को दिशा दिखा रहे हैं पीएम मोदी’

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की तारीफ की है. उनका कहना है कि चाय वाला देश का प्रधानमंत्री है, भारत और दुनिया का दिशा दिखा रहा है, यह भारतीय संविधान की ही देन है. 26 नवंबर को संविधान दिवस (Indian Constitution Day) के मौके पर बोलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह भारतीय संविधान की विशेषता है कि एक देश का प्रधानमंत्री होने के नाते एक चाय बेचने वाला न केवल भारत को बल्कि पूरी दुनिया को दिशा दे रहा है. बता दें कि पीएम मोदी खुद कह चुके हैं कि वह बचपन में चाय बेचा करते थे.

संविधान दिवस पर BJP ने क्या किया?
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 26 नवंबर यानी संविधान दिवस पर देशभर में ‘‘संविधान गौरव अभियान’’ का आगाज किया, जो छह दिसंबर तक चलेगा. इस दौरान BJP सभी राज्यों के जिला मुख्यालयों में यात्राएं निकालने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी. अभियान के दौरान जिला मुख्यालयों पर संविधान गौरव यात्राएं निकलेगी, यात्राओं के समापन पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिनमें अनुसूचित जाति की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा और मुख्य अतिथि द्वारा संविधान की शपथ भी दिलाई जाएगी.

2015 में हुई संविधान दिवस की शुरुआत
हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है क्योंकि 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने भारत के संविधान को स्वीकार किया था. संविधान दिवस की शुरुआत मोदी सरकार द्वारा 2015 से की गई थी. जबकि, भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था.

ये भी पढ़ें-
South Africa: कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाया दुनियाभर में तनाव, वैज्ञानिकों ने खतरे के अंदाजे को लेकर की कई बैठकें
Covid-19 Pandemic: चीन में कोरोना ने फिर पसारा अपना पैर, शंघाई में बंद करने पड़े स्कूल, 3 शहरों में मिले इतने कोविड केस…

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News