Rampath Yatra Train Flagged Off: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र के पुणे से रामपथ यात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह ट्रेन पुणे से चलकर सारे धार्मिक स्थलों पर होते हुए वापस पुणे पहुंचेगी. तीर्थयात्रियों का यह यात्रा 8 दिन और 7 रात की होगी. मंडल रेल प्रबंधक रेनू शर्मा ने बताया कि इस ट्रेन में तीर्थयात्रियों की सुख-सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया है. पुणे जंक्शन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. ट्रेन की रवानगी के दौरान रेलवे के कई अधिकारी मौजूद रहे.

बता दें कि आईआरसीटीसी ने राम भक्तों के लिए स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन चलायी है. इस ट्रेन के जरिए यात्री बहुत कम खर्च में अयोध्या से लेकर चित्रकूट और वाराणसी तक कुल छह शहरों की तीर्थ यात्रा कर सकेंगे. भारतीय रेलवे की इस ट्रेन का नाम है रामपथ यात्रा स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन. इसके तहत यात्रियों को सात रातों और आठ दिनों का ट्रैवल पैकेज दिया जाएगा.

कितना आएगा खर्च

इस पैकेज के अंतर्गत स्लीपर और थर्ड एसी दो कैटेगरीज का चुनाव किया जा सकता है. स्लीपर चुनने पर प्रति व्यक्ति 7,560 रुपए का खर्च आएगा. इसी तरह थर्ड एसी चुनने पर 12,600 रुपए प्रति व्यक्ति का खर्च आएगा. इस पैकेज के अंतर्गत ट्रेन की यात्रा, धर्मशाला या सामान्य होटल में ठहरने की व्यवस्था, साइट सीइंग की व्यवस्था और ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर दिया जाएगा. विस्तार से जानकारी पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट