ABP C-Voter 2022 Election Survey: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक है. राजनीतिक पार्टियां आगामी यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं. यूपी की सत्ता पर काबिज बीजेपी फिर से वापसी कर पाएगी या नहीं या इस बार जनता अन्य किसी पार्टी को सत्ता में बैठने का मौका देगी. जनता के मूड को जानने के लिए एबीपी न्यूज़ ने सी-वोटर के साथ मिलकर सर्वे किया है.

सी-वोटर के सर्वे में सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को मिलता दिख रहा है. सी-वोटर के सर्वे में बीजेपी+ को 40 फीसदी तक वोट मिलता दिख रहा है. वहीं, समाजवादी पार्टी (SP) और उसके सहयोगी दलों को 32 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है. यानी इस सर्वे के मुताबिक, बीजेपी+ के वोट प्रतिशत के मुकाबले समाजवादी पार्टी (SP)+ को 8 फीसदी कम वोट मिलता दिख रहा है.

यूपी में किसे कितने वोट ?

कुल सीट-403

C VOTER का सर्वे

BJP+ 40%
SP+ 32 %
BSP 14%
कांग्रेस- 8%
अन्य-6%

यूपी में किसे कितने वोट ?

कुल सीट-403

C VOTER का सर्वे

20 नवंबर आज
BJP+ 40% 40%
SP+ 32 % 32%
BSP 15% 14%
कांग्रेस- 7% 8%
अन्य- 6% 6%

सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक, इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (BSP) को 14 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है, जो कि 20 नवंबर को किए गए सर्वे के आंकड़े के मुकाबले 1 फीसदी कम है. वहीं, सी-वोटर सर्वे के आंकड़े के अनुसार कांग्रेस को इस बार यूपी चुनाव में 8 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है. इसके अलावा अन्य को 6 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है.

नोट: उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं. राज्य का राजनीतिक तापमान बेहद गर्म है. abp न्यूज के लिए CVOTER ने साप्ताहिक सर्वे के जरिये यूपी की जनता का मूड जाना है. इस सर्वे में यूपी के 6 हजार 929 लोगों ने हिस्सा लिया है. सर्वे 18 से 24 नवंबर के बीच का है. इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस तीन से प्लस माइनस 5% है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया