Farm Laws Repeal Bill: लोकसभा में कृषि कानून वापसी बिल पास, जानें क्या है किसान नेता राकेश टिकैत का पहला रिएक्शन

<p style="text-align: justify;"><strong>Rakesh Tikait On Farm Law Repeal Bill:</strong> लोकसभा में शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन सोमवार को कृषि कानून वापसी बिल पास हो गया. कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने इस बिल को संसद के पटल पर रखा. हालांकि, विपक्ष की तरफ से लगातार शोर शराबे के चलते लोकसभा को पहले 12 बजे तक स्थगित किया गया और उसके बाद फिर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया है. इधर, लोकसभा में कृषि कानून वापसी बिल पारित होने पर किसान नेता राकेश टिकैत ने खुशी जाहिर की.</p> <p style="text-align: justify;">कृषि कानून वापसी बिल लोकसभा से पास होने के फौरन बाद संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये अच्छा हुआ है. एक बड़ी बीमारी थी उसका रोग कट गया. उन्होंने कहा कि सरकार दूसरे समाधान पर भी बातचीत करे.</p> <p><iframe title="YouTube video player" src="https://www.youtube.com/embed/onpn1FS8cKw" width="560" height="315" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen"></iframe></p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News