Delhi Police Cyber Cell: दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एक ऐसे गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो कंपीटिटिव ऑनलाइन एग्जाम के कैंडिडेट से पैसा लेकर एग्जाम मेंं उनकी मदद करते थे. ये गिरोह कैंडिडेट के सिस्टम मेंं एक सॉफ्टवेयर इंस्टाल कर उसे हैक कर लेते थे. और फिर कहीं दूर बैठे एक्सपर्ट से उनका एग्जाम दिलाते. पुलिस ने गुजरात में अपना कोचिंग इंस्टिट्यूट चलाने वाले बाप बेटे दीप शाह और राजेश शाह को अहमदाबाद से तो वही दिल्ली के जामिया इलाके मेंं रहने वाले मोहम्मद अखलाख आलम को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक अखलाख ही इन छात्रों का ऑनलाइन एग्जाम देता था.

ऑनलाइन वेब साइट डार्क वेब पर गिरोह ने डाला था हैकिंग का अपना प्रोफइल

दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस गिरोह ने ऑनलाइन वेबसाइट डार्क वेब पर अपना हैकिंग से जुड़ा हुआ प्रोफाइल डाला हुआ था. दरअसल डार्क वेब का सर्वर विदेश मेंं है जिसके चलते एजेंसी इस पर नकेल नहीं कस पाती . डार्क वेब पर कई गैरकानूनी गतिविधियां होती हैं. पुलिस को रिलायबल सोर्सेस से डार्क वेब पर इनकी मौजूदगी का पता चला था. जिसके बाद दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एक डैकोय कस्टमर के जरिए इनसे संपर्क किया. यह गिरोह इतना शातिर था कि इनसे संपर्क सिर्फ वीओआईपी कॉलिंग के जरिए होता था.

वीओआईपी कॉलिंग को भी एजेंसी को पकड़ना बेहद मुश्किल होता है . यह कॉलिंग भी इंटरनेट के जरिए ही की जाती है. संपर्क होने के बाद दिल्ली पुलिस ने एक ऑनलाइन एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया . इसके बाद इन्होंने उस डैकोय कस्टमर के कंप्यूटर मेंं एक खास सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया और फिर उसे हैक कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया.

200 से ज्यादा छात्रों के दे चुके थे एग्जाम

दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह गिरोह आईटी कंपनीज से जुड़े ऑनलाइन एग्जाम मेंं मदद करते थे. यह एग्जाम आईटी सेक्टर मेंं स्पेशलिटी हासिल करने के लिए छात्र दिया करते थे. इन सर्टिफिकेट से इन्हें आगे अपनी कंपनी मेंं तरक्की और नौकरी मिलने मेंं मदद होती थी . यह गिरोह अब तक 200 से ज्यादा छात्रों की पैसा लेकर सर्टिफिकेट दिलाने मेंं मदद कर चुका है.

Jack Dorsey to Resign: जैक डॉर्सी का Twitter के CEO पद से इस्तीफा, भारतीय मूल के पराग अग्रवाल होंगे अलगे हेड

12 Rajya Sabha MPs Suspended: कांग्रेस, शिवसेना, TMC, CPI और CPM के 12 राज्यसभा सांसद मौजूदा शीतकालीन सत्र से निलंबित

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया