Today Weather Update 30 Nov 2021: आने वाले कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. ये राज्य राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश हैं. इसके साथ ही, कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी भी देखी जा सकती है. हालांकि, इस दौरान तमिलनाडु में बारिश के घटने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी है.

कहां-कहां बारिश की संभावना?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जारी की गई एक प्रेस रिलीज में बताया कि 30 नवंबर यानी आज से 2 दिसंबर के दौरान अंडमान और निकोबार में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं, इसके अलावा 3 दिसंबर की रात से अगले 48 घंटों तक उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ वर्षा गतिविधि बढ़ने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात राज्य में अलग-अलग हिस्सों में 1 दिसंबर को और गुजरात रीजन के अलग-अलग हिस्सों में 2 दिसंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. विभाग ने बताया कि नॉर्थ कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश हो सकती है. इन सभी क्षेत्रों में आंधी तूफान और बिजली कड़कने के साथ ओले भी गिर सकते हैं.

मौसम विभाग की प्रेस रिलीज के अनुसार, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्व राजस्थान, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 1 से 2 दिसंबर तक गरज और बिजली कड़कने के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है. खास तौर पर 2 दिसंबर को ऐसा होने की ज्यादा उम्मीद है. इसके साथ ही, विभाग ने बताया कि 2 दिसंबर को दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भी भारी बारिश की आशंका है.

कहां-कहां बर्फबारी की संभावना?

विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 1 से 3 दिसंबर के बीच छिटपुट से व्यापक बारिश और बर्फबारी हो सकती है. ऐसा सबसे ज्यादा दो दिसंबर को होता दिखेगा. मौसम विभाग ने कहा कि दो दिसंबर को उत्तराखंड में छिटपुट भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

बारिश और बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

देश के इतने राज्यों में होने वाली बारिश और बर्फबारी की ठंड पर काफी असर पड़ेगा. आने वाले दिनों में ठंड काफी बढ़ सकती है. दिल्ली-एनसीआर में सुबह के वक्त कोहर देखने को मिला है.

कहां-कहां बारिश के घटने की संभावना?

मौसम विभाग के अनुसार, 30 नवंबर यानी आज से तमिलनाडु में बारिश गतिविधि में कमी आएगी. विभाग ने कहा कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप क्षेत्र में हल्की से मध्यम काफी व्यापक वर्षा होने की संभावना है.

वहीं, अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में काफी हद तक छिटपुट से व्यापक वर्षा होने और उसके बाद इसमें कमी आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें-

12 Rajya Sabha MPs Suspended: कांग्रेस, शिवसेना, TMC, CPI और CPM के 12 राज्यसभा सांसद मौजूदा शीतकालीन सत्र से निलंबित

Farm Laws Repeal Bill: कृषि कानूनों की वापसी पर संसद की मुहर, विपक्ष के भारी शोर-शराबे के बीच दोनों सदनों से पास हुआ बिल

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया