Bihar News: विधानसभा परिसर में शराब की बोतल मिलने पर हंगामा, CM नीतीश कुमार सख्त, दिए ये आदेश

<p style="text-align: justify;"><strong>Liquor Bottles Found In Bihar Assembly Premises:</strong> शराबबंदी वाले राज्य बिहार के विधानसभा परिसर में शराब की बोतल मिलने पर राजनीतिक हंगामा शुरू हो गया है. इसके बाद CM नीतीश कुमार ने सख्त आदेश दिए हैं. उन्होंने विधानसभा में कहा, ”इस चीज़ को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. हम मुख्य सचिव और DGP को इस पर कार्रवाई करने के लिए कहेंगे. अगर यहां शराब की बोतल आई है तो इसका मतलब कोई गड़बड़ कर रहा है और उसको छोड़ना नहीं चाहिए.</p> <p style="text-align: justify;">नीतीश कुमार ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि शराब को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ डालेंगे तो हम नहीं पढ़ेंगे. चिट्ठी जब मिल जाए तब हम पढ़ेंगे. इसपर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम खुद देख कर आएं हैं. डिजिटल जमाना है आपको टैग कर दिया जाता है.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News