Odisha: ओडिशा में कंधमाल जिले के कई गांवों में मंगलवार को माओवादियों के पोस्टर देखे गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. ये पोस्टर CPI (माओवादी) के कंधमाल-कालाहांडी-बौध-नयागढ़ (केकेबीएन) डिवीजन द्वारा लगाए जाने का दावा किया गया है.

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) जी आर रहगबेंद्र ने कहा कि बल्लीगुडा ब्लॉक में बाराखमा, मिदियाकिया, बटागुडा और रेबिंगिया पंचायतों के अंतर्गत आने वाले गांवों के लोगों ने सुबह पोस्टर देखे. उन्होंने बताया कि हाथ से लिखे गए पोस्टरों में ग्रामीणों को जंगलों में नहीं जाने की चेतावनी दी गई क्योंकि कई जगहों पर बम और बारूदी सुरंगें लगाई गई हैं. SDPO ने कहा कि पोस्टर में लोगों से तलाशी अभियान में तैनात सशस्त्र बलों के अलावा भांग के पौधों को नष्ट करने के लिए आने वाले पुलिस और आबकारी अधिकारियों के संयुक्त दस्ते पर हमला करने की ‘अपील’ भी की गई है.

पोस्टर में जंगल नहीं जाने की दी धमकी

दरअसल मंगलवार को ओडिशा के कंधमाल जिले के कई गांवों में माओवादियों द्वारा लगाए गए पोस्टर देखे गए. पोस्टर में लिखा हुआ था कि स्थानीय लोग जंगल जाने से बचें क्योंकि वहां पर बम फिट किए गए हैं और बारूदी सुरंग बना दी गई हैं. अब ये धमकी सिर्फ यहीं तक नहीं रुकी है. पोस्टर में कहा गया है कि हर उस पुलिस अधिकारी को रोका जाए जो भांग के पौधों को नष्ट करने के लिए जंगल आते हैं. पोस्टर के अंत में यहां तक कह दिया है कि सुरक्षाबल कई मौकों पर महिलाओं संग दुर्व्यवहार करते हैं, उनका टॉर्चर करते हैं.

ये भी पढ़ें:

पुलवामा मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर समेत दो आतंकी ढेर, IED बनाने में एक्सपर्ट था यासीर

बढ़ती महंगाई के बीच दिल्ली वालों को मिल सकती है खुशखबरी, केजरीवाल सरकार आज कर सकती है VAT घटाने का एलान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया