ABP News C-Voter Survey: UP में सीएम के चेहरे की पहली पसंद कौन? किस पार्टी को कितने वोट प्रतिशत का अनुमान, पढ़ें- पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड का पूरा हाल

ABP C-Voter Survey UP Election 2022: यूपी के लिए चुनावी शंखनाद हो चुका है. आरोप-प्रत्यारोपों के बीच राजनीतिक दल खुद को चुनावी रण में बेहतर साबित करने की कोशिश में जुटे हैं. इस बीच हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर यूपी में ऊंट किस करवट बैठेगा. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपने कामकाज का ब्यौरा देकर वोटर्स का दिल जीतना चाहती है तो वहीं विपक्ष में बैठे दल खुद को बेहतर विकल्प साबित करने की कोशिश में जुटे हैं. यूपी की जनता के मन में पैदा हो रहे तमाम सवालों के जवाब हम लेकर आए हैं. बीते रविवार को एबीपी न्यूज ने सी-वोटर के साथ एक सर्वे दिखाया था, जिसमें यूपी के मन में सीएम पद के लिए पहली पसंद कौन है, इस बात का खुलासा हुआ है. वहीं इस सर्वे में ये भी सामने आया है कि वोट प्रतिशत के मामले में यूपी में किसका पलड़ा ज्यादा भारी है. इसके साथ ही किसान आंदोलन के दौरान BJP के लिए चुनौतीपूर्ण लग रहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड की सीटों पर वोटर्स का इस वक्त क्या मन है?

यूपी में CM के लिए कौन पहली पसंद

मुख्यमंत्री की पसंद के मामले में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पहली पसंद बने हुए हैं. सर्वे के मुताबिक करीब 43 फीसदी लोग योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर से सीएम के रूप में देखना चाहते हैं. वहीं अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में जनता की दूसरी पसंद हैं. अखिलेश को जो लोग मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, उनका आंकड़ा 32 प्रतिशत है. वहीं तीसरे नंबर पर जो चेहरा सीएम के रूप में है वो बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख मायावती का है. 15 फीसदी लोगों ने मायावती को सीएम के रूप में अपनी पहली पसंद बताया है. प्रियंका गांधी वाड्रा को मुख्यमंत्री के रूप में 4 फीसदी लोग देखना चाहते हैं. वहीं आरएलडी के जयंत चौधरी को 2 फीसदी लोग और अन्य के पक्ष में 4 फीसदी लोग हैं.

योगी आदित्यनाथ- 43%
अखिलेश यादव- 32%
मायावती- 15%
प्रियंका- 4%
जयंत -2%
अन्य- 4%

पिछली बार के सर्वे की बात करें तो योगी आदित्यनाथ 43 फीसदी लोगों की पसंद के रूप में पहले नंबर पर ही थे. वहीं अखिलेश यादव को पिछली बार 31 फीसदी लोगों ने पहली पसंद बताया था, हालांकि इस सर्वे में अखिलेश को 1 फीसदी का फायदा होता दिखाई दे रहा है. इस बार के आंकड़ों में बसपा सुप्रीमो को फायदा मिला है. जहां पिछले सर्वे में सिर्फ 5 फीसदी लोगों की पसंद मायावती थीं, वहीं इस बार आंकड़ा बढ़कर 15 फीसदी तक पहुंच गया है. प्रियंका गांधी वाड्रा को पिछले सर्वे में 5 फीसदी लोग सीएम के रूप में देखना चाहते थे वहीं इस बार ये आंकड़ा 1 फीसदी कम हुआ है.

वोट प्रतिशत के मामले में सी वोटर के सर्वे में यूपी में बीजेपी का दबदबा ही कायम है. सर्वे में बीजेपी को जहां 40 फीसदी वोट मिलता दिखाई दे रहा है वहीं समाजवादी पार्टी को 32 फीसदी, बीएसपी को 14 फीसदी, कांग्रेस को 8 प्रतिशत, वहीं अन्य के हिस्से में 6 फीसदी वोट दिखाई दे रहा है. 20 नवंबर के सर्वे के मुकाबले 27 नवंबर के सर्वे में बीजेपी, समाजवादी पार्टी के वोट प्रतिशत में तो कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि बीएसपी के वोट प्रतिशत में 1 परसेंट की कमी आई है. इस बार के सर्वे में बीएसपी के खाते में 14 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है. इसके अलावा 27 नवंब के सर्वे में  कांग्रेस के वोट प्रतिशत में 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में कौन किस पर भारी

बुंदेलखंड रीजन में कुल 19 सीटें हैं. एबीपी और सी वोटर के नए सर्वे के मुताबिक बीजेपी और उसके सहयोगियों को 41 फीसदी, समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगियों को 32 फीसदी, बीएसपी को 13 फीसदी, कांग्रेस को 9 फीसदी, अन्य को 5 फीसदी वोट प्रतिशत दिखाया गया है.

बुंदेलखंड का इस वक्त का हाल

BJP+      41%
SP+       32 %
BSP       13%
कांग्रेस-   9%
अन्य-      5%

बुंदेलखंड में उतार चढ़ाव

20 नवंबर          27 नवंबर

BJP+  42%       41%
SP+   31 %      32%
BSP   13%       13%
कांग्रेस-9%        9%
अन्य-   %          5%

पश्चिमी यूपी रीजन का नए सर्वे में हाल

पश्चिमी रीजन में 136 सीटे हैं, जिनमें से बीजेपी और उसके सहयोगियों को 39 फीसदी, समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगियों को 33 फीसदी, जबकि बीएसपी को 16 फीसदी वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं. वहीं कांग्रेस को 7 फीसदी वटो मिल रहा है.

कुल सीट-136

BJP+ 39%
SP+  33 %
BSP  16%
कांग्रेस-    7%

उतार चढ़ाव

कुल सीटें- 136

20 नवंबर-         27 नवंबर

BJP+   38%      39%
SP+    35 %     33%
BSP    16%      16%
कांग्रेस- 7%       7%
अन्य-   4%        5%

ये भी पढ़ें- Explained: अगर पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरे किसान नेता तो किस पार्टी को होगा फायदा और किसका नुकसान

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News