Cyclone Jawad: पूर्वी तटीय रेलवे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने ओडिशा तट पर चक्रवाती तूफान के आने की आशंका के मद्देनजर बृहस्पतिवार से तीन दिनों के लिए 95 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है. पूर्वी तटीय रेलवे ने एक बयान में बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर विभिन्न इलाकों से चलने वाली और इस क्षेत्र से गुजरने वाली 95 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन दो-चार दिसंबर के बीच रद्द कर दिया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक अंडमान सागर के मध्य हिस्से पर निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया और दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है.मौसम कार्यालय ने बताया कि इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ने और दक्षिण पूर्व तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में अगले 12 घंटे में दबाव में केंद्रित होने का अनुमान है.

इसके चार दिसंबर की सुबह दक्षिण ओडिशा तट के आसपास पहुंचने का अनुमान है.गौरतलब है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान की वजह से इन दोनों राज्यों के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी पहले से जारी की हुई है. IMD के अनुसार, ओडिशा के कई इलाकों में 3 दिसंबर की रात से ही लेकर 4 दिसंबर तक भारी बारिश का अनुमान जता चुकी है. ओडिशा के सभी जिलों को लेकर सभी जिलों में रेड़ वार्निंग इश्यु की जा चुकी है.

Param Bir Singh Suspended: मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को महाराष्ट्र सरकार ने किया सस्पेंड

द.अफ्रीका से भारत आए जिन दो लोगों में पाया गया कोरोना का ओमिक्रोन वैरिएंट, जानें- उनमें कैसे हैं लक्षण

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया