Weather Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में गुरुवार की देर रात हल्की बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है. हल्की बारिश के बीच गुरुवार दिल्ली में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो कि मौजूदा सर्दियों का सबसे कम है जबकि आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने दिनों में कोहरा पड़ने की भी भविष्यवाणी की है.

बंगाल में भारी बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक चक्रवाती तूफान से इस सप्ताहांत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी. एक रक्षा अधकारी ने बताया कि तटरक्षक ने समुद्र में जानमाल की सुरक्षा के लिए कदम उठाने शुरू कर दिये हैं. उसने अपने जहाजों और विमान को मौसम के बारे में चेतावनी देने के काम में लगा दिया है.

पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा है कि उसने तटीय इलाकों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की दो टीम और राज्य आपदा मोचन बल की दो टीम तैनात करने का फैसला किया है. निचले इलाकों में रह रहे लोगों को हटाया जा रहा है. मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न वायु दाब के गहरे अवदाब में तब्दील होने और इसके बाद चक्रवाती तूफान का रूप धारण करने की संभावना है.

तूफान शनिवार को पहुंच सकता है आंध्र-ओडिशा तट

इसके शनिवार को पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तरी आंध्र प्रदेश तट-दक्षिण ओडिशा तट शनिवार सुबह पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि इसके प्रभाव से शनिवार को पूर्वी मिदनापुर में एक या दो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने, जबकि पश्चिमी मिदनापुर,झारग्राम और हावड़ा में भारी बारिश होने की संभावना है.

पश्चिम मध्य प्रदेश में बारिश, बिजली गिरने की चेतवानी

भोपाल और इंदौर सहित पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गुरुवार को हल्की बारिश हुई जिससे क्षेत्र के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इंदौर सहित आठ जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी सहित यलो अलर्ट जारी किया है. पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन के दौरान धूप नहीं निकली और ठंड रही.

आईएमडी ने एक पूर्वानुमान में कहा कि पश्चिमी भागों में भोपाल और इंदौर सहित प्रदेश के छह संभागों और पूर्वी मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ और सिंगरौली सहित सात जिलों में अलग अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जीडी मिश्रा ने समाचार एजेंसी ‘पीटीआई’ को बताया कि मौसम में बदलाव पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के कारण हुआ है.

उन्होंने कहा कि इंदौर संभाग के अधिकांश जिलों और पश्चिमी मध्य प्रदेश के उज्जैन संभाग में कई स्थानों पर पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश हुई. इंदौर में गुरुवार की सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 9.1 मिमी बारिश हुई. मिश्रा ने कहा कि भोपाल और इंदौर में दिन के दौरान अधिकतम तापमान गिरकर क्रमश: 20.7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से सात डिग्री नीचे) और 16 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 13 डिग्री नीचे) तक पहुंच गया. उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम तक मौसम साफ होने की उम्मीद है.

यूपी में हो सकती है बूंदाबांदी

उत्तर प्रदेश में बदलते मौसम का असर दिखने लगा है. पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते यूपी के अलग-अलग हिस्सों में काफी ठंड पड़ने लगी है. प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से आज से छह दिसंबर तक बूंदाबांदी और घने बादलों का असर रहने की संभावना है. वहीं मेरठ में बीते पांच साल में गुरुवार सबसे सर्द रहा है. गुरुवार को इस सीजन में पहली बार दिन का तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया. हालांकि न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार लखनऊ सहित कई जिलों में सात दिन तक बादल और हल्की बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे. माना जा रहा है कि बारिश के बाद हवा के स्तर में सुधार आएगा. इस बीच मौसम के तापमान में भी गिरावट आ रही है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया