Parliament Session: कोरोना पर बोले स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया- दिल्ली की सड़कों पर ऑक्सीजन टैंकर घूमते रहे, नहीं थी खाली करने की जगह

<p style="text-align: justify;"><strong>Winter Session of Parliament:</strong> संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में ऑक्सीन की कमी के चलते मौत और कोरोना के मुद्दे पर बोलते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सड़कों पर ऑक्सीनजन टैंकर घूम रहे थे लेकिन उसे खाली करने की जगह ही नहीं थी.</p> <p style="text-align: justify;">उन्होंने आगे कहा कि हमने सभी राज्यों से इसको लेकर आंकड़े के बारे में पूछा था. 19 राज्यों ने इस पर जवाब दिया लेकिन सिर्फ पंजाब ने बताया कि ऑक्सीजन की कमी से उनके यहां पर संदिग्ध मौत हुई.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News