Mamata Adani Meeting in Kolkata: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ में अडानी समूह के अध्यक्ष एवं संस्थापक गौतम अडानी के साथ बैठक कर बंगाल में निवेश के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. इस बैठक के बाद अडानी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलकर प्रसन्नता हुई. विभिन्न निवेश परिदृश्यों और पश्चिम बंगाल की जबर्दस्त संभावनाओं पर उनके साथ चर्चा की.

उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा कि मैं अप्रैल 2022 में बंगाल वैश्विक कारोबार सम्मेलन (बीजीबीएस) में भाग लेने के लिए बेहद उत्सुक हूं.’’ सचिवालय के सूत्रों के मुताबिक यह बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी भी इस बैठक में मौजूद रहे.

अडानी ममता के भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ सचिवालय पहुंचे. मुख्यमंत्री से उनकी बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली. ममता गुरुवार को अपने दो दिवसीय मुंबई दौरे से लौटीं, जहां उन्होंने राजनीतिक नेताओं और मशहूर हस्तियों से मुलाकात की. मई में तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने कहा था कि उनका मुख्य लक्ष्य राज्य का औद्योगीकरण करना है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "मुख्यमंत्री ने आगामी बीजीबीएस के लिए अप्रैल, 2022 में अपना होमवर्क जल्दी शुरू कर दिया है. इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने मुंबई जाकर अडानी समूह (अधिकारियों) से मुलाकात की थी."

ये भी पढ़ें- Parliament Session: कोरोना पर बोले स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया- दिल्ली की सड़कों पर ऑक्सीजन टैंकर घूमते रहे, नहीं थी खाली करने की जगह

ये भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर टास्क फोर्स का गठन, पूरे NCR की निगरानी करेगा फ्लाइंग स्क्वॉड

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया