Omicron Latest News: कोरोना वायरस के सबसे खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रान ने भारत में दस्तक दे दी है. भारत में दोनों ओमिक्रोन के केस कर्नाटक में सामने आए हैं. लेकिन अब दिल्ली में भी ओमिक्रोन की आहट सुनाई देनी लगी है. दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल में विदेश से आए 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इन सभी लोगों के सैंपल जीनोम सिस्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है.

ओमिक्रोन की भारत में एंट्री

देश में दो लोग ओमिक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं. चिंता की बात ये है कि जिस डेल्टा वैरिएंट ने दूसरी लहर में हजारों लोगों की जान ली थी, ये वायरस उससे भी कई गुना ज्यादा खतरनाक है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया है कि भारत में दो ओमिक्रोन के केस कर्नाटक में सामने आए हैं. दोनों संक्रमित पुरुष हैं, जिनकी उम्र 66 साल और 46 साल है.

लोगों को कोविड के सभी नियमों का पालन करना होगा- डॉ अशोक

दिल्ली में फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर अशोक सेठ ने बताया है कि ओमिक्रोन वायरस सबसे पहले साउथ अफ्रीका में पाया गया. इसमें बहुत सारे म्युटेशन्स हैं. जब वायरस अपनी शक्ल बदलता है तो शायद वो और खतरनाक बन जाए. लोगों को कोविड के सभी नियमों का पालन करना होगा. हमारा देश इससे लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

पाबंदियों का नया दौर शुरू

ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए पाबंदियों का नया दौर शुरू हो गया है. दादरा-नगर हवेली और दमन दीव में 31 दिसंबर तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. दिल्ली में मेट्रो जैसी सार्वजनिक जगहों पर टीके की दोनों डोज नहीं लगी होने पर यात्रा में पाबंदी की तैयारी है. दिल्ली सरकार इस बारे में प्रस्ताव तैयार कर रही है, हालांकि केंद्र सरकार कह रही है कि अभी डरने की कोई जरूरत नहीं, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन कड़ाई से करना होगा.

यह भी पढ़ें-

Rakesh Tikait Update: राकेश टिकैत ने दिया नया नारा, ‘एमएसपी अभी नहीं तो कभी नहीं'

Farmers Protest: ‘अगले महीने खत्म हो जाएगा किसान आंदोलन’, राकेश टिकैत ने ABP न्यूज से कही बड़ी बात

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया