Rahul Gandhi बोले-किसान आंदोलन में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा दे मोदी सरकार, लिस्ट ना हो तो हमसे ले लें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग करते हुए राहुल ने कहा कि हम उन लोगों की सूची मुहैया कराएंगे, जो आंदोलन के दौरान मारे गए. सरकार उनको मुआवजा जरूर दे.

राहुल ने कहा कि कितने किसानों की आंदोलन में मौत हुई है, सरकार के पास डेटा नहीं है. सरकार के पास नहीं है तो हमारे पास है, हम दे देते हैं. राहुल ने कहा, संसद में सवाल पूछा गया था कि क्या सरकार किसानों को मुआवज़ा देगी ? तो कृषि मंत्रालय ने कहा कि सरकार के पास इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है इसलिए यह सवाल ही नहीं बनता. हमने इस पर काम किया. 500 लोगों के नाम तो हमारे पास है, जिन्हें पंजाब सरकार ने मुआवज़ा और नौकरी दी है.

My interaction with members of the Press about the farmers’ crisis. https://t.co/9kfvhCNxER
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 3, 2021

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News