Pakistan में भीड़ का आतंक, श्रीलंकाई श्रमिक को पीट-पीट कर मार डाला, ये थी वजह

Mob Lynching In Pakistan: पाकिस्तान के सियालकोट जिले में शुक्रवार को एक श्रीलंकाई श्रमिक को पीट कर मारने के बाद उसे जलाने का मामला सामने आया है. खबर के मुताबिक, सियालकोट की वजीराबाद रोड़ पर स्थित एक फैक्ट्री के एक्सपोर्ट मैनेजर को वहां पर काम करने वाले श्रमिकों ने मरने तक पीटा और फिर उसके मृत शरीर को जला दिया.

सियालकोट के पुलिस अधिकारी उमर सईद मलिक ने उस व्यक्ति की पहचान श्रीलंकाई नागरिक प्रियंता कुमारा के रूप में की है. सियालकोट के पुलिस प्रमुख अरमागन गोंडल ने प्रेस को बताया कि फैक्ट्री के कर्मचारियों ने उस पर पैगंबर मुहम्मद के नाम वाले पोस्टरों को अपवित्र करने का आरोप लगाया था.

गोंडल ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के अंदर भीड़ ने मैनेजर की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. वहीं, मलिक ने बताया कि पुलिस अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर  ऐसा क्या हुआ था जिससे इतने श्रमिकों ने श्रीलंकाई मैनेजर को पीट कर मार दिया, उन्होंने उसके अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है.

सोशल मीडिया पर फैले वीडियो देखने पर पता चलता है कि सैकड़ो की संख्या जमा उन्मादी भीड़ उसकी जलती हुई लाश के पास खड़ी होकर कुछ धार्मिक नारे लगा रही हैं. हालांकि पुलिस ने इस हत्या की वजहों को लेकर अपना कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. वहीं सियालकोट पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि वह मामले की जांच कर रहे हैं, शुरूआती जांच के बाद उन्होंने इसकी जानकारी मीडिया के साथ साझा करने की बात कही है.

पाकिस्तान के पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुज़दार ट्वीट करते हुए कहा कि वह इस ‘भयानक घटना’ से ‘बेहद स्तब्ध’ हैं. उन्होंने आगे कहा कि "मैंने आईजी पुलिस को इसकी पूरी तरह से जांच करने का निर्देश दिया है. किसी को भी (कानून) को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है. निश्चिंत रहें, इस अमानवीय कृत्य में शामिल व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा."

Rahul Gandhi बोले-किसान आंदोलन में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा दे मोदी सरकार, लिस्ट ना हो तो हमसे ले लें

Omicron: महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के संदिग्ध मरीजों की संख्या हुई 28, हाई रिस्क देशों से आए लोगों के सैंपल genome sequencing के लिए भेजे गए

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News