Sanjay Raut On Third Front: शिवसेना के सांसद संजय राऊत ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानि यूपीए को लेकर बड़ा बयान दिया है. संजय राऊत ने ममता बनर्जी के एक बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी और कहा कि कांग्रेस को छोड़कर कोई फ्रंट बन सकता है. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि राजनीति तौर पर यह सही सोच है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ हम सब मिलकर अगर काम करें तो अच्छा फ्रंट बनेगा इसका आदर्श उद्धारण महाराष्ट्र है.. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दूर रखकर कोई फ्रंट नहीं बन सकता है ये मेरे हिसाब से सही नहीं है. संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस हमारे साथ है हमारी विचारधारा अलग हो सकती है. इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपीए को मजबूत होना चाहिए 2024 के लिए अगर कोई भी फ्रंट बनता है तो उससे क्या फायदा होगा इसके बारे में सोच विचार करना चाहिए.
संजय राऊत ने कहा, ”ममता बनर्जी का सवाल जायज है. हमारे सीएम ने भी बार बार सवाल उठाया है. यूपीए को मजबूत होना चाहिए. 2024 के लिए अगर कोई भी फ्रंट बनता है तो उससे क्या फायदा होगा इसके बारे में सोचना है. थर्ड और फोर्थ फ्रंट से बजीपी को फायदा होता है. महाराष्ट्र में भी मतभेद है लेकिन हम सरकार चल रहे है. कांग्रेस को छोड़कर फ्रंट बन सकता है मुझे नहीं लगता.”
ममता बनर्जी का बयान
बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी मुंबई यात्रा के दौरान संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के अस्तित्व पर सवाल उठाया था. ममता बनर्जी के सवाल के दो दिन बाद ही शिवसेना ने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति की गठबंधन से कांग्रेस को दूर रखने का मतलब होगा कि फासीवादी शक्तियों को मजबूत कर रहे हैं.
’कांग्रेस समर्थन राजनीति नहीं करती हैं ममता'
शिवसेना के मुखपत्र सामना के जरिए कहा गया है कि ममता बनर्जी ने मुंबई में राजनीतिक बैठकें कीं. वह कांग्रेस के समर्थन में राजनीति नहीं करती हैं. उन्होंने पश्चिम बंगाल से कांग्रेस, वामपंथी और भाजपा का सफाया कर दिया इसके बाद भी कांग्रेस को राष्ट्रीय राजनीति के फलक से बाहर रखकर राजनीति करने का खामियाजा यह होगा कि फासीवादी शक्तियों मजबूत हो जाएंगी.
About the Author
Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया