Farmers Meeting On Protest: कृषि कानूनों की वापसी के बाद एमएसपी समेत कई अन्य मांगो को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक जारी है. इस बैठक में कई वरिष्ठ किसान नेता भाग लेने पहुंचे हैं. बैठक को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि आज की बैठक में एमएसपी, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी को पद से हटाने की मांग, किसानों पर मुकदमें को वापस लेना और किसानों का मुआवज़ा देने के मुद्दे शामिल हैं. बैठक खत्म करने को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि भारत सरकार जब तक चाहेगी तब तक ये आंदोलन चलता रहेगा. आज की जारी बैठक में इस मुद्दे पर बात हो रही है कि आंदोलन को खत्म किया जाए या इसे आगे बढ़ा दिया जाए.
संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से केंद्र सरकार को उन 702 किसानों के नाम भेजे हैं जिनकी मौत किसान आंदोलन के दौरान हुई है. किसान मोर्चा की ओर से शुक्रवार को सूची कृषि सचिव को भेजी गई है. इससे पहले सरकार ने संसद में कहा था कि उसके पास आंदोलन के दौरान मृत किसानों का आंकड़ा नहीं है.
संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में क्या-क्या हो सकता है?
1. आज की बैठक में एमएसपी कमिटी के लिए किसान संगठनों की तरफ से पांच नाम तय हो सकते हैं
2. प्रदर्शनकारियों पर लंबित मुकदमों और सरकार के प्रस्तावों पर चर्चा होगी
3. मृत किसानों के मुआवजा को लेकर नए सिरे से मांग उठाई जा सकती है
सरकार और किसानों के बीच कई पेंच फंसे हुए हैं. माहौल के मुताबिक फिलहाल आंदोलन जारी रहने की ही संभावना है.
फंसे हुए पेंच-
- सरकार ने MSP कमिटी के लिए किसान नेताओं से 5 नाम मांगे हैं लेकिन अनौपचारिक रूप से, संयुक्त किसान मोर्चा के मुताबिक सरकार की तरफ से लिखित तौर पर कोई प्रस्ताव नहीं आया.
- मुकदमों की वापसी को लेकर कल हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर के साथ किसान नेताओं की बैठक हुई लेकिन बात नहीं बनी.
- मृत किसानों के लिए मुआवजा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री पर कार्रवाई जैसी मांगों पर भी बात अटकी हुई है.
About the Author
Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया