Security Forces in Mon: नगालैंड के मोन जिले में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में कम से कम 11 आम लोगों की मौत हो गई है. वहीं मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने पूरे मामले पर उच्चस्तरीय जांच का वादा किया और शांति की अपील की है. गोलीबारी के बाद से ही इलाके की स्थिति काफी तनावपूर्ण है. सूत्रों की माने तो यह घटना तब हुआ जब कई ग्रमीण एक पिक-अप ट्रक से अपने घर लौट रहे थे. वहीं लोगों के शब को देखकर ग्रामीणों ने गुस्से में सुरक्षाबलों की गाड़ियों में आग लगा दी.

आग लगने के कारण कई लोग घायल भी हुए. हालांकि प्रशासन की तरफ से अब मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने पूरे मामले पर उच्चस्तरीय जांच का वादा किया है साथ ही लोगों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है.

मुख्यमंत्री ने आज सुबह में ही इस घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया था. अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, “मोन के ओटिंग गांव में नागरिकों की हत्या की दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और मैं इसकी अत्यंत निंदा करता हूं. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि मेरी कामना है कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. वहीं उन्होंने कहा था कि उच्चस्तरीय एसआईटी मामले की जांच करेगी और कानून के अनुसार न्याय होगा. सभी वर्गों से शांति की अपील करता हूं.”

The unfortunate incident leading to killing of civilians at Oting, Mon is highly condemnable.Condolences to the bereaved families & speedy recovery of those injured. High level SIT will investigate & justice delivered as per the law of the land.Appeal for peace from all sections
— Neiphiu Rio (@Neiphiu_Rio) December 5, 2021

अमितशाह ने जताया शोक

वहीं इस पूरी घटना पर भारतीय सेना के बयान में बताया गया कि लोगों की मौत से गुस्साए व्यक्तियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया जिससे कई जवान घायल हुए हैं. पुलिस ने बताया कि वह इस घटना की जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि क्या यह गलत पहचान का मामला है. इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की सटीक संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है, क्योंकि 11 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई तथा गंभीर रूप से घायल हुए कई लोगों ने पड़ोसी राज्य असम के अस्पताल में दम तोड़ दिया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना ओटिंग और तिरु गांवों के बीच हुई, जब कुछ दिहाड़ी मजदूर शनिवार शाम एक पिकअप वैन के जरिए एक कोयला खदान से घर लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित संगठन एनएससीएन (के) के युंग ओंग धड़े के उग्रवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद इलाके में अभियान चला रहे सैन्यकर्मियों ने वाहन पर कथित रूप से गोलीबारी की.

वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने भी इतने लोगों की मौत पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, “नागालैंड के मोन के ओटिंग में दुर्भाग्यपूर्ण घटना से शोकाकुल हूं. मैं जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. राज्य सरकार द्वारा गठित उच्च स्तरीय एसआईटी टीम इस घटना की जांच करेगी. ताकि दुखी परिवारों को न्याय दिलाई जा सके.”

ये भी पढ़ें:

Farmers Protest: किसान संगठनों ने कहा- MSP पर कानून के बिना घर वापसी नहीं, मांगें मानी गईं तो तीन घंटे में खत्म कर देंगे आंदोलन

UP TET Paper Leak: यूपी टीईटी पेपर लीक मामले में नया खुलासा, CCTV फुटेज ने खोली गड़बड़ झाले की पोल

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया