Omicron: पूरी दुनिया कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से घबराई हुई है. भारत में भी अबतक 5 मामले सामने आ चुके हैं. ऐसे में छत्तीसगढ़ में विदेशों से लौटे लोगों की बढ़ती संख्या ने ओमिक्रॉन का टेंशन बढ़ गया है. राज्य में अबतक 211 लोग विदेश से लौटे है. इनमे से सर्वाधिक रायपुर जिले लौटे है. रायपुर में अबतक 177 लोगों की लौटने की जानकारी सामने आई है. लेकिन स्वास्थय विभाग के सामने सबसे बड़ी समस्या ये आ गई है की विदेश से लौटने वाले नागरिक गलत जानकारी दे रहे है. कई लोगों ने मोबाइल नंबर तक गलत दे दिया है. इससे स्वास्थय विभाग परेशान है.
यात्री दे रहे हैं गलत मोबाइल नंबर
रायपुर जिले की सीएमएचओ मीरा बघेल ने बताया की विदेश से लौटे यात्री गलत मोबाइल नंबर दे रहे है. जानकारी छुपाने वालों के संबंध में पुलिस को सूचित किया जा रहा है. अबतक रायपुर जिले में 177 विदेश से लोग आ चुके है. इनमे से 53 लोगों की RT PCR जांच की गई है. राहत की बात ये है की अबतक किसी की रिपोर्ट पॉजीटिव नहीं है. बिलासपुर जिले में विदेश से लौटे दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. लेकिन अबतक ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है. दोनों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भुवनेश्वर भेजा गया है. फिलहाल दोनों स्वास्थ्य है डॉक्टरों की निगरानी में है.
राज्य सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश
इधर, राज्य सरकार ने नए वैरिएंट के खतरे को ध्यान में रखते हुए विदेश से लौटने वाले सभी नागरिकों को कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है. 7 दिन बाद उनकी दोबारा RT PCR जांच होगी. इसके बाद भी रिपोर्ट नेगेटिव आएगी तो उन्हें संक्रमण मुक्त माना जाएगा. वहीं पिछले 24 घंटे में नए कोरोना मरीजों की बात करें तो 44 नए मरीजों की पहचाना हुई है. इसमें सर्वाधिक मरीज रायपुर जिले से 7 मिले है. धमतरी 6, दुर्ग 4 ,राजनांदगांव 3,बेमेतरा 4, बलोदा बाजार 4,कोरबा में 3 और नए जिले GPM 4 संक्रमित मरीजों की पहचाना हुई है. इसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 326 हो गई है.
BSF Raising Day: जैसलमेर में जवानों का हौसला बढ़ाने पहुंचे अमित शाह, BSF स्थापना दिवस परेड में हुए शामिल
About the Author
Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया