केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के जैसलमेर में 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायक भैरो सिंह राठौड़ से मुलाकात की. इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे. 1971 के युद्ध में भैरो सिंह राठौड़ ने अदम्य शौर्य दिखाते हुए पाकिस्तान के कई सैनिकों को मार गिराया था. फिल्म ‘बॉर्डर’ में सुनील शेट्टी ने भैरो सिंह राठौड़ का ही किरदार निभाया है. हालांकि फिल्म में दिखाया गया है कि भैरो सिंह शहीद हो जाते हैं लेकिन यह सच नहीं है.

एक ट्वीट में शाह ने लिखा, 1971 के युद्ध में लोंगेवाला पोस्ट के वीर नायक भैरों सिंह राठौड़ से जैसलमेर में मिलने का सौभाग्य मिला. लोंगेवाला से दुश्मनों को खदेड़ने की आपकी वीरता और मातृभूमि के प्रति प्रेम ने देश के इतिहास व देशवासियों के हृदय में एक अपार श्रद्धा का स्थान बनाया है. आपको नमन करता हूं.

भैरो सिंह राठौड़ ने 1963 में बीएसएफ जॉइन की थी और वह 1987 में रिटायर हुए थे. युद्ध के समय वह डी-कंपनी की 14वीं बटालियन की तीसरी प्लाटून में तैनात थे. इस बीच भारतीय सेना ने 23 पंजाब को लोंगेवाला पोस्ट पर तैनात किया, जिसकी अगुआई मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी कर रहे थे. लांस नायक भैरों सिंह पंजाब बटालियन के लिए बतौर गाइड तैनात थे.

1971 के युद्ध में लोंगेवाला पोस्ट के वीर नायक भैरों सिंह राठौड़ जी से आज जैसलमेर में मिलने का सौभाग्य मिला।

लोंगेवाला से दुश्मनों को खदेड़ने की आपकी वीरता और मातृभूमि के प्रति प्रेम ने देश के इतिहास व देशवासियों के हृदय में एक अपार श्रद्धा का स्थान बनाया है।

आपको नमन करता हूँ। pic.twitter.com/lC33QjCtVb
— Amit Shah (@AmitShah) December 5, 2021

इसके बाद रात में खबर मिली कि टैंक रेजिमेंट और हजारों जवानों के साथ पाकिस्तानी सेना लोंगेवाला पोस्ट की ओर बढ़ रही है. उस रात एयरफोर्स भी सेना की मदद के लिए उपलब्ध नहीं थी. भारतीय सेना के 120 शूरवीरों और भैरो सिंह ने अदम्य पराक्रम दिखाते हुए पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया.

लांस नायक भैरो सिंह ने एलएमजी गन से लगातार 7 घंटे तक फायरिंग की और 25 से ज्यादा पाकिस्तानी सिपाहियों को मौत की नींद सुला दिया. लोंगेवाला के युद्ध में वीरता के लिए साल 1972 में राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री बरकतुल्ला खान ने उन्हें सेना मेडल से सम्मानित किया था.

ये भी पढ़ें:

Arvind Kejriwal Promise: गोवा की महिलाओं से अरविंद केजरीवाल का वादा- गृह योजना का लाभ बढ़ाकर करेंगे 2.5 हजार

Karnataka: ओमिक्रोन के मामले रिपोर्ट करने वाले कर्नाटक के नर्सिंग स्कूल में कोरोना विस्फोट, 29 छात्र मिले संक्रमित

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट