Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में अखिल भारत हिंदू महासभा जैसे कुछ संगठनों ने आज शाही ईदगाह मस्जिद में जलाभिषेक करने का एलान किया है. इस जानकारी के बाद मथुरा में प्रशासन ने 144 धारा लगा दी है. मथुरा के शाही ईदगाह मस्जिद और उसके आस पास सुरक्षाकर्मियों का कड़ा पहरा लगा दिया गया है. मस्जिद और उसके आस पास उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी के जवान और आरएएफ के जवान तैनात किए गए हैं.

मस्जिद की तरफ जाने वाले हर शख्स की ली जा रही है तलाशी

मस्जिद की तरफ जाने वाले हर शख्स का पहले पहचान पत्र चेक किया जा रहा है, फिर उसकी बकायदा तलाशी ली जा रही है. उसके बाद ही मस्जिद की तरफ जाने दिया जा रहा है. मथुरा पुलिस सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रख रही है. एसएसपी मथुरा के मुताबिक अब तक सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने पर 4 अलग अलग एफआइआर दर्ज हो चुकी है. आज श्री कृष्ण जन्म भूमि स्थान और शाही ईदगाह मस्जिद परिसर के आस पास गाड़ियों की आवा जाहि बाधित रहेगी, बकायदा इसके लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है.

मथुरा पुलिस प्रसाशन के अनुसार सोशल मीडिया और अलग अलग जगहों से जानकारी मिली थी कि कुछ संगठन 6 दिसंबर और इसके आस पास की तारीखों में यहां कुछ यात्रा वगैरह निकालने की तैयारी कर रहे हैं. प्रशासन से इसकी कोई इजाजत नहीं ली गई थी और प्रशासन से इजाजत मांगी जाती तो भी ऐसी किसी यात्रा वगैरह की इजाजत हम देते नहीं. मथुरा एसएसपी ने बताया कि हमने ईदगाह मस्जिद के आस पास लोकल हमारी पुलिस बल उसके अलावा दूसरे जिलों से भी पुलिस बुलाई है, उसे तैनात किया है. आरएएफ और पीएसी के जवान भारी तादात में तैनात किए हैं.

सोशल मीडिया पर भड़काऊ ट्वीट और पोस्ट करने वालों पर नजर

एसएसपी ने बताया कि मस्जिद के पास का जो इलाका है, वहां पहले से ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सीआरपीएफ तैनात है. हमने कई लोगों को हिरासत में लिया हुआ है और कई पर पाबंदी लगाई हुई है. सोशल मीडिया पर भड़काऊ ट्वीट और पोस्ट करने वालों पर नजर रख रहे हैं. कुछ भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर हमने एक्शन भी लिया है. हम ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर रहे हैं और सीसीटीवी के जरिए भी निगरानी कर रहे हैं. बड़ी बात ये है की हमें लोकल लोगों का बहुत सपोर्ट मिल रहा है, हमने उनसे बात भी की है और मथुरा में पूरी तरह से शांति बनी हुई है.

यह भी पढ़ें-

Putin’s India Visit: रूसी राष्ट्रपति पुतिन आज आएंगे भारत, दिल्ली में पीएम मोदी के साथ चीन-अफगानिस्तान पर हो सकती है चर्चा

Omicron: दिल्ली-महाराष्ट्र समेत देश के 5 राज्यों में ओमिक्रोन विस्फोट, एक दिन में 17 नए केस, जानें मरीजों की क्या है हालत

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट