Omicron: ओमिक्रोन के खतरे के बीच देर रात स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट, RT-PCR परीक्षण सुविधाओं का लिया जायजा

Omicron: देश में बढ़ रहे कोरोना के नए वेरिएंट ओमाइक्रोन के मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया रविवार की रात दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे. जहां उन्होंने आरटी-पीसीआर परीक्षण सुविधाओं की समीक्षा की. देश में इस वक्त कोरोनो वायरस के ओमिक्रोन संस्करण के मामलों की संख्या 21 तक पहुंच गई है.

भारत में रविवार को इस नए वेरिएंट के 17 और मामले सामने आए हैं जिनमें राजस्थान के जयपुर में 9 लोग, महाराष्ट्र के पुणे में 7 और दिल्ली में एक संक्रमित पाए गए हैं. गौरतलब है कि दिल्ली पहुंचा सख्श तंजानिया से आया था और वो पुरी तरह से वैक्सीनेटेड था.

हेल्थ मिनिस्टर ने आरटी-पीसीआर परीक्षण सुविधाओं की समीक्षा की

आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचे हेल्थ मिनिस्टर ने रिस्क वाले देशों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण सुविधाओं की समीक्षा की. टर्मिनल 3 पर 35 रैपिड आरटी-पीसीआर परीक्षण मशीनें काम कर रही हैं. इससे यात्रियों की स्क्रीनिंग और परीक्षण के समय को 30 मिनट तक कम किया जा सकता है.

यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इज़राइल जैसे देशों से आने वाले यात्रियों को भारत आगमन पर अतिरिक्त उपायों का पालन करना होगा.

यह भी पढ़ें.

Omicron Cases: महाराष्ट्र में ओमिक्रोन वेरिएंट के 7 नए मामले आए सामने, देश में संक्रमितों का आंकड़ा 12 तक पहुंचा

Mathura News: मथुरा में बढ़ाई गई सुरक्षा, शाही ईदगाह की ओर जाने वाले रास्ते सील, सिर्फ स्थानीय लोगों को आवाजाही की इजाज़त

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News