Jacqueline Fernandez News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को पूछताछ के लिए समन भेजा है. ईडी ने उन्हें 8 दिसंबर को निदेशालय के सामने पेश होने के लिए कहा है. इससे पहले रविवार को ईडी ने जैकलीन को मुंबई हवाई अड्डे पर विदेश जाने वाली उड़ान पर सवार होने से रोक दिया.

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने उन्हें कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ चल रही धन शोधन मामले की जांच में शामिल होने की संभावना के चलते हवाई अड्डे पर रोका. बताया जा रहा है कि जैकलीन या तो दुबई या मस्कट जा रही थीं और उन्हें रोके जाने के बाद शाम करीब छह बजे वह हवाई अड्डे से चली गईं.

गौरतलब है कि ईडी ने चंद्रशेखर और उसकी अभिनेत्री पत्नी लीना मारिया पॉल के खिलाफ 200 करोड़ रुपये से अधिक के धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में जैकलीन से पहले भी पूछताछ की थी. एजेंसी ने शनिवार को इस मामले में विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष आरोप पत्र दाखिल किया और इसमें चंद्रशेखर, उसकी पत्नी और छह अन्य को नामजद किया.

आरोप पत्र में दावा किया गया था कि चंद्रशेखर ने अभिनेत्री को कई महंगे उपहार दिए थे. चंद्रशेखर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसे कुछ रसूखदार लोगों से भी धोखाधड़ी करने के आरोप हैं.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट