Katrina Vicky Wedding Event: कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, होटल प्रबंधक और जिला कलेक्टर के खिलाफ जयपुर के चौथ माता मंदिर जाने वाले रास्ते को बंद करने की शिकायत हुई है. ये रास्ता शादी के वेन्यू सिक्स सेंसेस फोर्ट के सामने से होकर चौथ माता मंदिर को जाता है. शादी के चलते फोर्ट के सामने वाला रास्ता काफी व्यस्त दिखाई दे रहा है. सड़क पर काफी गहमागहमी रहती है. मामले में एडवोकेट नेत्रबिन्दु सिंह जादौन ने शिकायत दी है.

शिकायत में कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, होटल प्रबंधक और जिला कलेक्टर का नाम शामिल है. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में दी गई शिकायत में चौथ माता मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का हवाला दिया गया है. इसके साथ ही कैटरीना-विक्की की शादी के दौरान आम रास्ता सुचारू रखने की मांग भी की गई है.

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी का बड़ा दिन नजदीक है. हाल ही में हमने आप सभी को एक झलक दिखाई कि कैसे एक्ट्रेस का स्टाफ शादी का सामान कार में लोड कर रहे थे. वहीं कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ अदजानिया कपल की शादी के लिए रवाना हो गई हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं.

वहीं कैट और विक्की की शादी के लिए उनका परिवार जयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ है. शादी के वेन्यू सिक्स सेंस रिजॉर्ट में वहां पर सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कैटरीना और विक्की की शादी की तैयारी की पहली तस्वीर सामने आ गई हैं. फोटो में 14वीं शताब्दी के राजस्थान का किला सवाई माधोपुर में सिक्स सेंस किला देखा जा सकता है और इसमें सजावट के साथ बाहर बसें और ट्रक खड़े भी दिखाई दे रही हैं.

ये भी पढ़ें- Alia Bhatt Ranbir Kapoor Net Worth: आलिया-रणबीर में कौन हैं ज्यादा अमीर? जानें एक्टर के पास हैं कितनी संपत्ति

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया