Corona Vaccination: देश में एक ओर कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर तनाव बढ़ता दिख रहा है तो वहीं कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान तेजी से हो रहा है. केंद्रीय सवास्थ्य मंत्री मनसुख मंजाविया ने बीते दिन जानकारी देते हुए कहा कि देश की 85 फीसदी आबादी को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग गई है.

वहीं, उन्होंने ये भी बताया कि देश की 50 फीसदी आबादी का पूर्ण टीकाकरण यानी कि दोनों डोज लग चुके हैं. मंत्रालय ने कहा कि, सोमवार शाम 7 बजे तक टीके की 71 लाख से अधिक डोज दिए जा चुके हैं. वहीं, देश में अब तक कुल 128.66 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी हैं.

Another Day, Another Milestone 💉

8⃣5⃣% of the eligible population inoculated with the first dose of #COVID19 vaccine.

With PM @NarendraModi ji’s mantra of ‘Sabka Prayas’, India is marching ahead strongly in the fight against COVID-19. pic.twitter.com/oa2yPMog4o
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) December 6, 2021

क्या अब लगेगा बूस्टर डोज

राष्ट्रीय तकनीती सलाहकार समूह की कल बैठक हुई थी जिसमें बच्चों के वैक्सीनेशन पर चर्चाा हुई तो वहीं, कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज पर भी बातचीत हुई. हालांकि दोनों विषयों पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है.

सामाजिक दूरी बनाए रखें- प्रधानमंत्री

बीते दिन प्रधानमंत्री ने 50 फीसदी आबादी को दोनों डोज लगने की खुशी में ट्वीट कर कहा कि इस गति को बनाए रखें. साथ ही उन्होंने कहा कि, ‘‘कोविड-19 संबंधी सभी दिशानिर्देशों का पालन करें और सामाजिक दूरी बनाए रखें.’’गौरतलब है कि कोविड-19 रोधी देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत इस साल 16 जनवरी से की गई थी.

यह भी पढ़ें.

Punjab Election 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा ऐलान, BJP और ढींडसा की पार्टी के साथ मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Nagaland Incident: नागालैंड फायरिंग पर अमित शाह का लोकसभा में बयान, कहा- SIT एक महीने के भीतर जांच करेगी पूरा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया