Exclusive: मुकेश अंबानी मनाएंगे घर के सबसे छोटे सदस्य का पहला जन्मदिन, शिरकत करेंगी बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियां

देश के सबसे बड़े व्यापारी मुकेश अंबानी अपने पोते यानी की आकाश अंबानी और श्लोक़ा अंबानी के बेटे पृथ्वी अंबानी का पहला जन्मदिन बड़े ही धूम धाम से मनाने की तैयारी में है. साथ ही परिवार ने कोविड नियमों को भी पुरी तरह से धयान में रखा है. पृथ्वी के जन्मदिन में आले वाले सभी महमान पुरी तरह से वैकसनेटेड होंगे. जन्म दिन से पहले परिवार ने हजारों गांव को खाना खिलाने के साथ-साथ अनाथालयों में तोहफे भेजने की भी तयारियां की हैं.

100 से ज़्यादा पुजारी देंगे आशीर्वाद

पृथ्वी के जन्मदिन पर अम्बानी परिवार ने 100 से ज़्यादा पुजारियों को भी न्योता भेजा है जो जामनगर आएंगे जहां जन्मदिन मनाया जाएगा. यहां पर 100 पुजारी पृथ्वी के स्वस्थ और लंबी उम्र के लिए पूजा अर्चना करेंगे और पूजा संपन्न करने के बाद आशीर्वाद देंगे. सूत्रों ने बताया की पृथ्वी के जन्मदिन में चार चांद लगाने के लिए कई बोलिवुड कलाकार और खेल जगत के लोगों को भी आमंत्रित किया गया है जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट, दीपिका पादुकोण, रणबीर सिंह, सचिन तेंदुलकर, और ज़ाहिर खान और पार्थ जिंदल का नाम हैं. इसके अलावा महफिल में अर्जित सिंह को भी बुलाया गया है जो की अपने गानों से लोगों का मनोरंजन करेंगे.

हज़ारों गांव के लोगों को भोजन खिलाया जाएगा

देश के सबसे अमीर अंबानी परिवार के सबसे छोटे सदस्य का पहला जन्मदिन है ऐसे में अंबानी परिवार ने लगभग 50 हजार लोगों को जो कि गांव में रहते हैं उनके भोजन की व्यवस्था की है. जिस समय जामनगर के फार्म हाउस में पृथ्वी का जन्मदिन मनाया जाएगा उस दिन इस परिवार की तरफ से 50 हज़ार लोगों को भोजन खिलाया जाएगा ताकि हर कोई पृथ्वी को आशीर्वाद दे.

कोरोना से बचने के लिए क्वारंटीन बबल पार्टी

कोरोना के ऑमिक्रान वेरिएंट का ख़तरा मंडरा रहा है इस वेरिएंट से बचने के लिए सरकारें नियमों में बदलाव कर रही है तो डॉक्टर इससे संक्रमित की कितना जल्दी पहचान और इलाज कर सके इसपर अधिक प्रयास कर रही है. इसी बीच अंबानी परिवार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जो मेहमान होंगे उनके भोजन की व्यवस्था भी अलग होगी. सूत्रों ने बताया की अतिथियों के भोजन के लिए जो कैट्रेस आने वाला है वो थाइलैंड और इटली से बुलाया गया है और यहां आने के बाद उस क्रू की पूरी तरह से कोरोना की जांच की जाएगी और उसे क्वारंटीन किया जाएगा और सब कुछ ठीक रहा तो ही उनसे अतिथियों के लिए भोजन बनवाया जाएगा.

इसके अलावा आज से ही सारे मेहमनों की जांच भी शुरू कर दी गई है यानी कि जिन लोगों को जन्मदिन के मौक़े पर उपस्थिति दर्ज करने के लिए आमंत्रित किया गया है उनका आज से रोज़ाना मेडिकल जांच की जाएगी. उसकी रिपोर्ट रोजाना अंबानी के डॉक्टर मोनिटर करेंगे और नेगेटिव होने पर ही उन्हें अंबानी द्वारा बुक की गई प्राइवेट जेट से जामनगर ले जाया जाएगा और जन्मदिन के समय तक हर किसी को क्वारंटीन करके रखा जाएगा. इस जन्मदिन के मौके पर आने वाले तमाम लोगों के साथ-साथ परिवार वालों की भी सुरक्षा को देखते हुए यह क्वारंटीन बबल पार्टी का आयोजन किया गया है.

करोड़ों के तोहफे बाटे जाएंगे

अब मुकेश अंबानी के पोते का जन्मदिन है तो कैसे कुछ ख़ास नहीं होगा? परिवार के लोगों ने ओरफनेज में रहने वाले हज़ारों बच्चों को खेलने के लिए खिलौने और दूसरे दौड़े बांटने की तैयारी की है और भारत के करीब 150 ओरफनेज में रहने वाले हज़ारों बच्चों को पृथ्वी की ओर से तौफ़े दिए जाएंगे. इसके अलावा पृथ्वी को खेलने के लिए उनकी मां श्लोक़ा अंबानी ने जो खिलौने मंगाए हैं वो निदरलैंड से हैं.

यह भी पढ़ें.

Punjab Election 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा ऐलान, BJP और ढींडसा की पार्टी के साथ मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Nagaland Incident: नागालैंड फायरिंग पर अमित शाह का लोकसभा में बयान, कहा- SIT एक महीने के भीतर जांच करेगी पूरा

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News