Mumbai News: मुंबई महानगरपालिका देश की सबसे अमीर महानगरपालिका है. कई छोटे राज्यों के बजट से भी बड़ा बीएमसी का बजट होता है, लेकिन इसी बीएमसी के अस्पताल में आग से झुलसा एक चार महीने का बच्चा तड़प-तड़प कर इसलिए मर जाता है, क्योंकि अस्पताल पहुंचने के बाद काफी देर तक भी उसका कोई इलाज करने वाला नहीं होता. फिर एक एक करके उसके पिता और फिर उसकी मां की भी मौत हो जाती है. इन दोनों का 5 साल का एक दूसरा बच्चा अनाथ हो जाता है.

पहले मामला समझिए

घटना बीते 30 नवंबर की है. मुंबई के वर्ली इलाके में एक घर के भीतर एलपीजी सिलेंडर का विस्फोट हुआ. आसपास के लोग बुरी तरह से झुलस गए. आनंद पुरी और उनकी पत्नी विद्या पुरी 4 महीने के बच्चे मंगेश पुरी और 5 साल के बेटे विष्णु पुरी को पास के नायर अस्पताल ले जाते हैं. घायल के अस्पताल पहुंचने के बाद उम्मीद की जाती है कि उसको तुरंत इलाज मिल जाएगा, लेकिन करीब घंटे भर तक ये सभी लोग अस्पताल में तड़पते रहते हैं, कराहते रहते हैं, लेकिन कोई उनका इलाज शुरू नहीं करता. स्थानीय लोगों के हंगामे के बाद जब इलाज शुरू होता है तब तक देर हो चुकी होती है. 4 महीने का मंगेश तड़प तड़प कर दम तोड़ देता है. दो दिन बाद उसके पिता आनंद की भी मौत हो जाती है. कल बच्चे की मां विद्या ने भी दम तोड़ दिया.

वक्त पर इलाज न मिलने से तीन जिंदगी खाक हो गयीं. एक पांच साल के बच्चे से मां-बाप का साया छिन गया. ये सबकुछ उस मुंबई शहर में हुआ, जहां हर पल करोडों रूपये का लेन-देन होता है. जिसे देश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है, जिसकी गिनती दुनिया के आधुनिक शहरों में होती है. इस साल बीएमसी का बजट करीब 40 हजार करोड़ रूपये का है, जिसमें से पौने 5 हजार करोड़ रूपये हेल्थ केयर के लिये रखे गये हैं. फिर भी बीएमसी के अस्पताल में तड़पते मरीज को देखने के लिये डॉक्टर नहीं रहते.

स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियों की वजह से लोगों की मौत

चंद महीने पहले की ही बात है. जिस तरह से बीएमसी ने कोविड 19 की दूसरी लहर से निपटने में तत्परता दिखाई, मौतों को रोका, ऑक्सीजन का इंतजाम किया, उसे मुंबई मॉडल का नाम दिया गया और इस मुंबई मॉडल की देशभर में खूब तारीफ हुई. दूसरे राज्यों के अधिकारी इस मॉडल को समझने के लिये मुंबई आये, लेकिन उसी मुंबई से ये विरोधाभासी तस्वीर भी सामने आयी हैं. स्वास्थ्य कर्मियों की हौसला अफजाई के लिये इस शहर ने भी ताली और थाली बजायी थी, लेकिन इसके बावजूद इसी शहर में तीन लोग स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियों के चलते मारे जाते हैं.

विपक्ष ने शिवसेना को घेरा

इस घटना के बाद वही हुआ जो आमतौर पर भारत में किसी हादसे के बाद होता आया है. विपक्षी पार्टियों ने बीएमसी को घेरा, जिसके बाद बीएमसी ने जांच के आदेश दिये और दो डॉक्टर और एक नर्स को सस्पेंड कर दिया. सवालों के घेरे में शिवसेना है, जिसकी बीएमसी में सत्ता है. जिस मुंबई शहर में ये हादसा हुआ, आदित्य ठाकरे उसके प्रभारी मंत्री है और जिस वर्ली इलाके के लोग हादसे में मारे गये, आदित्य वहीं से विधायक भी हैं.

बीएमसी ने जांच का आदेश जारी करके अपनी खानापूर्ति कर ली है. बीजेपी 4 दिनों तक हंगामा करने के बाद मामले को भूल जायेगी, लेकिन उस 5 साल के बच्चे को जिंदगी भर अपने मां बाप की कमी सताती रहेगी. यही दो चेहरों वाली मुंबई के एक चेहरे की हकीकत है.

यह भी पढ़ें-

Bhima Koregaon Case: भीमा कोरेगांव मामले में सुधा भारद्वाज को ‘सुप्रीम’ राहत, NIA की याचिका SC से खारिज

संसद से गायब रहने वाले सांसदों को पीएम मोदी की फटकार, कहा- बच्चों की तरह बार-बार कहना ठीक नहीं

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया