Bombay High Court: बॉम्बे हाईकोर्ट ने एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को अपने आदेश के उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने उनसे एक हलफनामा दायर करने के लिए कहा कि ज्ञानदेव वानखेड़े और उनके परिवार के खिलाफ दिए गए बयानों के संबंध में अपने पहले के आदेशों का "जानबूझकर उल्लंघन" करने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए. जबकि उन्होंने (नवाब वानखेड़े) अदालत में एक अंडरटेकिंग देते हुए आगे से ऐसा नहीं करने की बात कही थी.

Bombay HC issued notice to Nawab Malik&asked him to file an affidavit that why action should not be taken against him for "wilfully breaching" its earlier orders, in regard to statements against Dnyandev Wankhede & family despite giving an undertaking in court that he won’t do it pic.twitter.com/ALRcTp1ErT
— ANI (@ANI) December 7, 2021

क्या है पूरा मामला ?

एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने उद्धव सरकार में मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि का आरोप लगाते हुए एक याचिका दायर की थी. इसके बाद मलिक ने वानखेड़े परिवार के किसी भी सदस्य के खिलाफ मानहानिकारक बयान को तब तक पोस्ट नहीं करने का संकल्प लिया था जब तक कि इस मामले में कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता है.

ज्ञानदेव वानखेड़े ने 6 दिसंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट के समक्ष एक हलफनामा दायर कर आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने अदालत की अवमानना की है क्योंकि उन्होंने अदालत में वचन देने के बावजूद उनके परिवार के खिलाफ बयान देना जारी रखा है.

कौन हैं नवाब मलिक ?

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी में नवाब मलिक अल्पसंख्यक, कौशल विकास और उद्यमिता विभाग के एनसीपी कोटे से कैबिनेट मंत्री हैं. नवाब मलिक मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. बाद में उनका परिवार महाराष्ट्र में शिफ्ट हो गया. नब्बे के दशक में देश में राम मंदिर आंदोलन के दौरान उन्होंने मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी को ज्वाइन किया और उन्हीं की पार्टी से महाराष्ट्र में दो बार के विधायक भी बने.

वर्ष 2004 में उन्होंने एनसीपी ज्वाइन की तबसे वह शरद पवार के सबसे करीबी लोगों में से एक हैं और वर्तमान में एनसीपी-शिवसेना सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं.

Omicron in India: ओमिक्रोन को मात देने वाला Bengaluru का डॉक्टर फिर से Corona की चपेट में, जानें कैसे हैं लक्षण

Omicron Variant: दिल्ली, राजस्थान में बढ़ा ओमिक्रोन का खतरा, जानिए बचाव के ये जरूरी टिप्स

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट