Rahul Gandhi Meets Sanjay Raut: राज्यसभा के सांसद और शिवसेना नेता संजय राउत ने सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. बैठक के बाद संजय राउत ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी से ममता बनर्जी के यूपीए वाले बयान समेत कई मुद्दों पर चर्चा की. संजय राउत ने राहुल गांधी से बैठक के दौरान कहा कि उन्हें अगुवाई (विपक्ष की) करनी चाहिए.

बैठक के बाद राउत ने कहा, "राहुल गांधी जी से लंबी बात हुई है, जो बातचीत हुई वो स्वभाविक तौर पर राजनीतिक है. सब कुछ ठीक है. लेकिन जो भी चर्चा हुई, उसके बारे में पहले पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे जी को बताएंगे. उसके बाद ही मीडिया में कुछ कह सकते हैं. लेकिन इतना ज़रूर है कि शिवसेना यह मानती है एकजुट विपक्ष होना चाहिए."

संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान विपक्ष पर ममता बनर्जी ने जो बात कही उसपर भी चर्चा हुई. उन्होंने बताया, "राहुल गांधी मुंबई आने वाले हैं. एक कार्यक्रम में ये तय हो रहा है ( 27-28 दिसंबर को ). उस दौरान अगर उद्धव ठाकरे कामकाज पर लौटे, तो मुलाकात हो सकती है."

कांग्रेस के बिना अलग फ्रंट संभव नहीं

संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस के बिना कोई अलग मोर्चा संभव नहीं है. विपक्ष का एक ही गठबंधन हो, उसका प्रयास होना चाहिए. संजय राउत ने कहा, "राहुल जी को कहा कि आपको लीड (अगुवाई करना) लेना चाहिए. आने वाले चुनावों पर भी बात हुई है. बात राष्ट्र राजनीति को हो रही है. टीएमसी और कांग्रेस को साथ लाने की कोशिश के लिए शरद पवार जी जैसे वरिष्ठ नेता काफी हैं." उन्होने बताया कि कल प्रियंका गांधी से भी वो मुलाकात करेंगे. साथ ही उन्होंने इस बात पर ज़ोर देते हुए कहा कि विपक्ष का एक ही फ्रंट होना चाहिये. कई फ्रंट हुए तो काम नहीं चलेगा.

हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुंबई में यूपीए को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद संजय राउत ने कहा था कि कांग्रेस के बिना यूपीए की कल्पना नहीं की जा सकती. राउत के इस बयान के बाद राहुल गांधी से उनकी मुलाकात को अहम माना जा रहा है.

संसद से गायब रहने वाले सांसदों को पीएम मोदी की फटकार, कहा- बच्चों की तरह बार-बार कहना ठीक नहीं

आंदोलन में मारे गए किसानों की लिस्ट Loksabha में दिखाकर बरसे Rahul Gandhi, बोले- Modi सरकार दे मुआवजा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट