Punjab Election 2022 News: पंजाब कांग्रेस के चीफ नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. उन्होंने मंगलवार को सीएम केजरीवाल से सवाल किया कि आप जो मुफ्त में चीजें देने का एलान कर रहे हैं उसके लिए पैसा कहा से लाएंगे? बता दें कि सीएम केजरीवाल ने पंजाब में मुफ्त में बिजली और मुफ्त शिक्षा देने समेत कई वादे किए हैं.

नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया, "अरविंद केजरीवाल जी पंजाबी ये जानना चाहते हैं कि अपने जो मुफ्त वाले एलान किए हैं उसके लिए पैसा कहां से लाएंगे? अगर आप लोगों को अपने वादे के मुताबिक बुनियादी आर्थिक समर्थन नहीं उपलब्ध करा सकते तो लोगों को बेवकूफ बनाना बंद कीजिए. पंजाबी आमदनी चाहते हैं भीख नहीं. पंजाब मॉडल एक ऐसा मॉडल है जिसके तहत सभी पंजाबियों को आय और मौके उपलब्ध कराए जाते हैं."

Punjabis want to know @ArvindKejriwal Ji, How’ll you finance freebies you announce daily ? Stop fooling People, if you can’t provide basic economic backing for promises. Punjabis deserve Income not Bheekh – Punjab Model is Model to provide income & opportunities for all Punjabis.
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) December 7, 2021

नवजोत सिंह सिद्धू लगातार सीएम केजरीवाल पर निशाना साधते रहे हैं. अगले साल की शुरुआत में पंजाब में विधानसभा चुनाव है, ऐसे में सभी पार्टियां खुद को एक दूसरे से बेहतर बताने की कोशिशों में लगी हैं. आज सीएम केजरीवाल ने पंजाब के होशियारपुर में एक जनसभा को संबोधित किया.

इस दौरान सीएम केजरीवाल ने दलितों से पांच वादे किए. उन्होंने कहा, "पंजाब में हमारी सरकार बनती है तो अनुसूचित जाति के एक-एक बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा फ्री में देंगे. अगर दलित का कोई भी बच्चा कोचिंग करना चाहता है तो उसकी सारी फीस पंजाब सरकार देगी. गर दलित का कोई भी बच्चा ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन करने के लिए विदेश जाना चाहेगा तो उसका सारा खर्च पंजाब सरकार देगी. आपके परिवार में कोई भी बीमार होगा, सारा खर्च पंजाब सरकार देगी. हर महिला को 1000 रुपये हर महीने पंजाब सरकार देगी."

संसद से गायब रहने वाले सांसदों को पीएम मोदी की फटकार, कहा- बच्चों की तरह बार-बार कहना ठीक नहीं

आंदोलन में मारे गए किसानों की लिस्ट Loksabha में दिखाकर बरसे Rahul Gandhi, बोले- Modi सरकार दे मुआवजा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया