CM Charanjit Singh Channi On Badal family and Captain Amarinder Singh: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को बादल परिवार पर निशाना साधा और उन पर राज्य में ‘माफिया राज खड़ा करने’ और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर उन्हें ‘सुरक्षित पनाहगाह’ मुहैया कराने का आरोप लगाया.

फाजिल्का में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम चन्नी ने आरोप लगाया, ‘ये बादल परिवार था, जिसने राज्य में माफिया राज को खड़ा किया, जिसने पंजाब के संसाधनों की खुली लूट की.'

चन्नी ने आरोप लगाया कि अमरिंदर सिंह के कार्यकाल में भी ये सब जारी रहा. लेकिन अब जनता की सरकार ने माफिया राज खत्म करने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा, "कैप्टन अमरिंदर सिंह के समय पंजाब में माफिया राज जारी रहा. लेकिन अब जनता की सरकार ने माफिया राज खत्म करने का संकल्प लिया है."

मुख्यमंत्री चन्नी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा और उन पर दिल्ली में कोई भी विकास कार्य नहीं करने का आरोप लगाया.

इस मौके पर सीएम चन्नी ने 100 बिस्तरों वाले जिला अस्पताल और पांच करोड़ रुपये की लागत से स्थापित शहीद उधम सिंह बस टर्मिनल का उद्घाटन किया. उन्होंने सीमावर्ती जिले फाजिल्का में चिकित्सा सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की भी घोषणा की.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया