Nagaland Violence: नागालैंड के मोन जिले में दो दिन पहले आतंकी होने के संदेह के कारण सुरक्षाबलों की गोलियों से कम से कम 14 नागरिकों की मौत हो गई थी, जबकि 11 अन्य घायल हो गए. सुरक्षाबलों द्वारा की गई फायरिंग के बाद एक बार फिर सेना को मिले विशेषाधिकार पर राजनीति गरमाई हुई है. दरअसल इस घटना के बाद से ही कई विपक्षी नेता सशस्त्र सेना विशेषाधिकार कानून, 1958 (Armed Forces (Special Powers) Act, 1958) को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. आरोप है कि इस कानून के आम लोगों के मानवाधिकारों का हनन हो रहा है.

वहीं आज कांग्रेस के नेता नगालैंड का दौरा करेंगे. कांग्रेस अध्‍यक्ष ने नगालैंड दौरे के लिए चार सदस्‍यीय दल का गठन किया है. यह टीम नागालैंड के मोन जिले में सुरक्षाबलों के अभियान में मारे गए नागरिकों के परिजनों से मिलने के लिए जाएगी. इस टीम में वरिष्‍ठ नेता जितेंद्र सिंह, अजय कुमार और एंटो एंटनी शामिल होंगे.

गृहमंत्री से संसद में मिलेंगे TMC

इसके अलावा इसी मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) से आज को संसद में मिलना तय किया है. TMC आज गृहमंत्री से मिलकर उनसे इस फायरिंग में मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग करेगी. इसके साथ ही TMC इस घटना की जांच और सेना विशेषाधिकार कानून पर अपना रुख स्पष्ट करने को भी कहा है.

सीएम ने की थी SIT जांच की घोषणा

बता दें कि इस घटना को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने की SIT जांच की घोषणा कर दी थी. वहीं नागरिकों की मौत के बाद से ही वहां तनाव बढ़ा हुआ है. सुरक्षा बलों के अनुसार इन नागरिकों पर एनएससीएन के आतंकी होने का संदेह था जिसके आधार पर रविवार को सुरक्षा बलों ने तिरु गांव में कथित रूप से गोलीबारी की.

ये भी पढ़ें:

क्या Delta से ज्यादा खतरनाक है Corona का Omicron Variant? जानें क्या कहते हैं टॉप अमेरिकी साइंटिस्ट एंथोनी फाउची

Omicron: दिल्ली एयरपोर्ट ने कोविड नियमों को न मानने वाले यात्रियों को लेकर जारी की चेतावनी, जानें क्या कहा है?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया