
<p><strong>Breaking News Live: </strong>संसद के शीतकालीन सत्र में भी किसानों का मुद्दे को लेकर हंगामा देखने को मिल रहा है. सत्र में कांग्रेस लगातार तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में मारे गए प्रदर्शनकारी किसानों के परिवार को मुआवजे देने की मांग कर रही है. इसके साथ ही कांग्रेस नता अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया है कि सरकार प्रदर्शन में मारे गए किसानों की सही संख्या बताने से इनकार कर रही है. </p> <p>किसानों के मौत को लेकर केंद्र को घेरते हुए कल TMC ने भी शीतकालीन सत्र का बहिष्कार करते हुए केंद्र पर किसान वुरोधी होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वह संसद के शीतकालीन सत्र के लिए संसद के दोनों सदनों का बहिष्कार करेंगें. वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने केंद्र से मरने वाले किसानों के सही आंकड़े बताने की अपील करते हुए कहा कि अगर सरकार आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों की पहचान करना चाहती है तो वो इस काम में उनका सहयोग करने के लिए तैयार है. उधर TRS ने भी किसानों के मुद्दों पर केंद्र का विरोध करते हुए किसानों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए लोकसभा और राज्यसभा से वाकआउट किया.</p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






