
<p style="text-align: justify;"><strong>Sonia Gandhi Attacks Centre:</strong> कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने आज मोदी सरकार पर जमकर हमल बोला. संसद में हुई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने किसानों, महंगाई, विनिवेश, सीमा पर स्थिति समेत 12 सांसदो के निलंबन जैसे मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरा. सोनिया गांधी ने कहा कि हमें किसान आंदोलन में जान गवां चुके 700 किसानों का सम्मान करना चाहिए. कांग्रेस अध्यक्षा ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार किसानों के प्रति संवेदनहीन है. वहीं सोनिया गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर भी मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि महंगाई से आम जनता त्रस्त है.</p> <p style="text-align: justify;">यही नहीं, सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार सरकारी उपक्रमों को ध्वस्त कर रही है और देश की संपत्तियों को बेचा जा रहा है. कांग्रेस संसदीय दल को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने चीन-पाकिस्तान के संदर्भ में सीमा पर बनी स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा की हम सीमा पर बने हालातों पर संसद में विस्तृत चर्चा चाहते हैं. वहीं राज्य सभा से निलंबित 12 सांसदों के मामले में भी सोनिया गांधी ने इस फैसले को अनुचित और अप्रत्याशित बताया और कहा कि कांग्रेस पार्टी इस फैसले के खिलाफ इन सभी सांसदों के समर्थन में खड़ी है.</p> <p><iframe title="YouTube video player" src="https://www.youtube.com/embed/onpn1FS8cKw" width="560" height="315" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen"></iframe></p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






