Taliban का ‘उदार’ चेहरा क्या भारत का समर्थन पाने की कोशिश है? | राज की बात

<p>अफगानिस्तान में तबाही का मंजर पूरी दुनिया पर तारी है। कराहती मानवता और दम तोड़ती उम्मीदों की कब्रगाह बन चुका काबुल भारत को अपना साझीदार बनाकर अंतर्राष्ट्रीय संजीवनी लेना चाहता है। चीन और पाकिस्तान के कंधों पर सवारी और रूस की चिरौरी कर तालिबान भारत के समर्थन के लिए अपने पासे फेंक रहा है। ठीक उस शकुनी की तरह जिसकी धूर्तता ने महाभारत जैसे विनाशकारी युद्ध की पटकथा लिख दी थी। मगर भारत धर्मराज की तरह इस चौसर पर बिल्कुल फंसने नही जा रहा। तालिबानी पासों के पीछे एक हाथ चीन और दूसरा पाकिस्तान का है और रूस तालिबानी हुकूमत की इस चौसर का निगहबान बना हुआ है। ये जटिल स्थिति समझते हुए भारत ने इस शकुनि वाली चौसर पर अपनी मुट्ठी बंद कर ली है.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News