CDS Bipin Rawat Death: तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार दोपहर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत को ले जा रहा वायुसेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गई. सेना के इस हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे जिनमें से 13 लोगों की मौत हो चुकी है. CDS बिपिन रावत की मौत को लेकर देश राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया.

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, "जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका जी के असामयिक निधन से स्तब्ध और व्यथित हूं. देश ने अपने सबसे बहादुर सपूतों में से एक को खो दिया है. मातृभूमि के लिए उनकी चार दशकों की निस्वार्थ सेवा असाधारण वीरता से चिह्नित थी. उसके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं."

I am shocked and anguished over the untimely demise of Gen. Bipin Rawat and his wife, Madhulika ji. The nation has lost one of its bravest sons. His four decades of selfless service to the motherland was marked by exceptional gallantry and heroism. My condolences to his family.
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 8, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "भारत के पहले सीडीएस के रूप में जनरल रावत ने रक्षा सुधारों सहित हमारे सशस्त्र बलों से संबंधित विविध पहलुओं पर काम किया. वह अपने साथ सेना में सेवा करने का एक समृद्ध अनुभव लेकर आए. भारत उनकी असाधारण सेवा को कभी नहीं भूलेगा."

As India’s first CDS, Gen Rawat worked on diverse aspects relating to our armed forces including defence reforms. He brought with him a rich experience of serving in the Army. India will never forget his exceptional service.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 8, 2021

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "देश के लिए एक बहुत ही दुखद दिन है, क्योंकि हमने अपने सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी को एक बहुत ही दुखद दुर्घटना में खो दिया है. वे सबसे बहादुर सैनिकों में से एक थे, जिन्होंने पूरी समर्पन के साथ मातृभूमि की सेवा की है. उनके अनुकरणीय योगदान और प्रतिबद्धता को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. मुझे गहरा दुख हुआ है."

A very sad day for the nation as we have lost our CDS, General Bipin Rawat Ji in a very tragic accident. He was one of the bravest soldiers, who has served the motherland with utmost devotion. His exemplary contributions & commitment cannot be put into words. I am deeply pained.
— Amit Shah (@AmitShah) December 8, 2021

एक और ट्वीट में गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, "मैं श्रीमती मधुलिका रावत और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के दुखद निधन पर भी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. ईश्वर उन्हें इस दुखद क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें. ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं."

I also express my deepest condolences on the sad demise of Mrs Madhulika Rawat and 11 other Armed Forces personnel. My thoughts are with the bereaved families. May God give them the strength to bear this tragic loss.

Praying for the speedy recovery of Gp Capt Varun Singh.
— Amit Shah (@AmitShah) December 8, 2021

सीडीएस बिपिन रावत की मौत पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शोक व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट किया, "मैं जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. यह एक अभूतपूर्व त्रासदी है और इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं. अपनी जान गंवाने वाले अन्य सभी लोगों के प्रति भी हार्दिक संवेदना. इस दुख की घड़ी में भारत एक साथ खड़ा है.

I extend my condolences to the family of Gen Bipin Rawat and his wife.
This is an unprecedented tragedy and our thoughts are with their family in this difficult time.
Heartfelt condolences also to all others who lost their lives.

India stands united in this grief.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 8, 2021

जनरल रावत के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी दुख जताया. उन्होंने ट्वीट किया, " तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी का निधन बेहद दुखद है. देश ने आज एक कुशल यौद्धा, अद्भुत रणनीतिकार और अनुभवी नेतृत्वकर्ता को खो दिया. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं." एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, "हादसे में श्रीमती मधुलिका रावत जी और सेना के अधिकारियों व जवानों की मृत्यु भी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. ईश्वर से प्रार्थना है कि असीम पीड़ा की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को इस आघात को सहन करने की शक्ति दें. ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है.

तमिलनाडु में हुए हेलीकाॅप्टर क्रेश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी का निधन बेहद दुखद है। देश ने आज एक कुशल यौद्धा, अद्भुत रणनीतिकार और अनुभवी नेतृत्वकर्ता को खो दिया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं।
ऊं शांति!!!
— Om Birla (@ombirlakota) December 8, 2021

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी एक के बाद एक कई ट्वीट कर शोक जाहिर किया. उन्होंने लिखा, "तमिलनाडु में आज एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ. उनका असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है.

Deeply anguished by the sudden demise of Chief of Defence Staff Gen Bipin Rawat, his wife and 11 other Armed Forces personnel in an extremely unfortunate helicopter accident today in Tamil Nadu.

His untimely death is an irreparable loss to our Armed Forces and the country.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 8, 2021

रक्षा मंत्री ने लिखा, "जनरल रावत ने असाधारण साहस और लगन से देश की सेवा की थी. पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में उन्होंने हमारे सशस्त्र बलों की संयुक्तता की योजना तैयार की थी. इस हादसे में अपनों को खोने वालों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है. ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं, जिनका वर्तमान में सैन्य अस्पताल, वेलिंगटन में इलाज चल रहा है."

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, " ये अत्यंत दुखद है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें.

Extremely tragic. God bless their soul https://t.co/k4MC1ehGtw
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 8, 2021

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा, कुन्नूर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ जनरल बिपिन रावत जी, उनकी पत्नी एवं 11 अन्य की मृत्यु पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि! जनरल रावत जी के शौर्यपूर्ण जीवन को नमन.

कुन्नूर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ, जनरल बिपिन रावत जी, उनकी पत्नी एवं 11 अन्य की मृत्यु पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि!

जनरल रावत जी के शौर्यपूर्ण जीवन को नमन।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 8, 2021

भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट किया, "देश के सर्वोच्च 5 स्टार रैंक के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ व पूर्व सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत सहित कई सैन्य अफसरों की आज तमिलनाडु में हुई हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत अति दुखद व जबरदस्त क्षति. मेरी गहरी संवेदना. कुदरत उनके परिवार व अन्य सभी को इस क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करे.

देश के सर्वोच्च 5 स्टार रैंक के पहले चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ व पूर्व सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत सहित कई सैन्य अफसरों की आज तमिलनाडु में हुई हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत अति दुखद व जबरदस्त क्षति। मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उनके परिवार व अन्य सभी को इस क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करे।
— Mayawati (@Mayawati) December 8, 2021

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट किया, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के आकस्मिक निधन पर मेरी गहरी संवेदना. तमिलनाडु के कुन्नूर के पास एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद दुर्घटना में उनकी पत्नी और 11 अन्य सशस्त्र बल के जवान की जान चली गई. मेरी प्रार्थना परिवार के साथ हैं.

My deepest condolences over the sudden demise of Chief of Defence Staff 𝙂𝙚𝙣. 𝘽𝙞𝙥𝙞𝙣 𝙍𝙖𝙬𝙖𝙩, his wife and 11 others armed forces personnel in an extremely unfortunate & tragic crash near Coonoor, Tamil Nadu.
My thoughts and prayers are with the family
— Charanjit S Channi (@CHARANJITCHANNI) December 8, 2021

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दुख जताया है. उन्होंने कहा है कि भारत के पहले चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका रावत के निधन का समाचार दुखद है. जनरल रावत ने एक सैन्य अधिकारी के रूप में बेहतरीन कार्य किया. उनका आकस्मिक निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है. मैं उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं.

CDS Bipin Rawat Helicopter Crash: जनरल बिपिन रावत को ले जा रहा IAF हेलीकॉप्टर कून्नूर में क्रैश, जानें कौन-कौन थे सवार

Bipin Rawat Helicopter Crash Photos: धूं-धूं कर जलता हेलीकॉप्टर, चारों तरफ अफरा-तफरी, देखें आर्मी चॉपर क्रैश की तस्वीरें-वीडियो

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट