Government will give compensation to those who die of corona in Jharkhand: झारखंड सरकार ने उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार राज्य में कोविड-19 से मरने वालों के परिजनों को 50-50 रुपये की सहायता राशि देने का फैसला लिया है. बता दें कि राज्य में संक्रमण से अब तक 5,141 लोगों की मौत हुई है. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस आशय की जानकारी ट्विटर पर दी.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "हेमंत सोरेन सरकार जनता के सुख-दुख में शामिल है. हम कोविड से मरने वाले परिजन की कमी तो पूरी नहीं कर सकते हैं, लेकिन इस दुख की घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं."

बन्ना गुप्ता ने कहा कि सभी उपायुक्तों को राशि का वितरण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि यह मुआवजा राज्य आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दिया जाएगा.

राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि कोरोना से मृतक हुए लोगों के परिजनों को राज्य सरकार 50 हजार रुपए का सहयोग राशि देगी।हेमंत सरकार जनता के सुख दुख में शामिल हैं, कोरोना से हुए मृतकों की कमी को तो हम पूरी नही कर सकते हैं लेकिन इस दुख की घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। pic.twitter.com/inmDr9tE0I
— Banna Gupta (@BannaGupta76) December 8, 2021

ओमिक्रॉन को लेकर उठाए गए कदम

कोरोना के ओमीक्रॉन वेरिएंट के खतरे को देखते हुए झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम उठाए हैं. एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए निगरानी टीमों की तैनाती की गई है. वहीं सरकार ने 12 हाई रिस्क देशों से आने वाले सभी लोगों की पहचान कर कोरोना टेस्ट कराने का आदेश दिया है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया