IAF Helicopter Crash Live Updates: जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर आज लाया जाएगा दिल्ली, दुर्घटना स्थल पहुंचे वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी

CDS Bipin Rawat Death News Live Updates: तमिलनाडु के कन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर को आज मिलिट्री विमान से दिल्ली लाया जाएगा. कल रावत के अंतिम दर्शन के लिए उनका शव उनके आवास पर रखा जाएगा. लोग सुबह 11 से 2 बजे तक रावत को अंतिम सलामी दे पाएंगे. वहीं दो बजे के बाद रावत के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होगी.

दरअसल कल यानी बुधवार को सीडीएस, जनरल बिपिन रावत अपनी पत्नी मधुलिका रावत और अन्य 11 लोगों के साथ नीलगिरि हिल्स के वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज के स्टाफ कोर्स के संकाय और छात्र अधिकारियों को संबोधित करने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान तमिलनाडु के कुन्नूर के पास एक सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से मौत हो गई.

हेलिकॉप्टर में कौन-कौन सवार थे ?

इस हादसे के वक्त विमान में वायुसेना के MI-17V-5 हेलिकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे. इनमें CDS जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एनके गुरसेवक सिंह, विंग कमांडर पीएस चौहान, एनके जितेंद्र कुमार, जेडब्ल्यूओ प्रदीप ए, जेडब्ल्यूओ दास, स्क्वॉड्रन लीडर के सिंह, एल/नायक विवेक कुमार, एल/नायक बी साई तेजा, ग्रुप कैप्टन वरुन सिंह और हवलदार सतपाल शामिल थे. हादसे में केवल ग्रुप कैप्टन वरुन सिंह ही जीवित बचे हैं. उनका इलाज किया जा रहा है. आइए जानते हैं, इस घटना हर अपडेट…

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News