देश ने बुधवार को अपना सबसे बड़ा सैन्य अफसर खो दिया. तमिलनाडु के कून्नूर में वायुसेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में इस घटना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया, 8 दिसंबर को जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और अन्य सैन्य अफसरों की दुखद मृत्यु की घटना की जानकारी देने के लिए आप सबके सामने उपस्थित हुआ हूं.

सीडीएस जनरल बिपिन रावत डिफेंस सर्विस वाले वेंलिंगटन के स्टूडेंट्स के साथ बातचीत करने के लिए अपने शेड्यूल विजिट पर थे. वायुसेना के एमआई-17वी-5 हेलिकॉप्टर ने बुधवार को 11 बजकर 48 मिनट पर सुलूर एयरबेस से उड़ान भरी, जिसे 12.15 मिनट पर वेलिंगटन में लैंड करना था. सुलूर एयर बेस के एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने लगभग 12 बजकर 8 मिनट पर हेलिकॉप्टर से अपना कॉन्टैक्ट खो दिया.

बाद में कुन्नूर के स्थानीय लोगों ने जंगल में आग लगी हुई देखी. जब वह पास में पहुंचे तो उन्होंने मिलिट्री हेलिकॉप्टर को आग की लपटों से घिरा हुआ पाया. स्थानीय प्रशासन से एक बचाव दल उस जगह पहुंच गया. उन्होंने क्रैश साइट से सर्वाइवर्स को रिकवर करने का भी प्रयास किया. हेलिकॉप्टर से जितने भी लोगों को निकाला जा सका, सबको वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया. मिली जानकारी के मुताबिक, उस हेलिकॉप्टर में सवार 14 में से 13 लोगों की मृत्यु हो गई.

IAF Helicopter Crash: हेलिकॉप्टर क्रैश, हादसा या साजिश? पूर्व ब्रिगेडियर सुधीर सावंत ने जताया शक, कहा- NIA जांच करे

13 लोगों की हुई मृत्यु, राजनाथ ने बताया

राजनाथ ने बताया कि जिन लोगों की मृत्यु हुई, उन लोगों में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका, उनके रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी साई तेजा और हवलदार सतपाल शामिल थे. सभी पार्थिव शरीर को आज शाम दिल्ली लाया जाएगा. ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का अस्पताल में इलाज जारी है और उन्हें हरसंभव मदद दी जा रही है. सीडीएस विपिन रावत का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

IAF Chopper Crash: कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे वाली जगह से मिला ब्लैक बॉक्स, खुल सकते हैं हादसे के राज

वहीं अन्य सैन्य अफसरों को भी अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान सैन्य सम्मान दिया जाएगा. रक्षा मंत्री ने कहा, वायुसेना चीफ वीआरएस चौधरी को घटना की सूचना मिलते ही बुधवार को घटनास्थल पर भेज दिया गया है. उन्होंने घटनास्थल और वेलिंगटन अस्पताल जाकर स्थिति का जायजा लिया. इस घटना की जांच एयर मार्शल मानविंदर सिंह करेंगे. जांच टीम ने कल ही कुन्नूर पहुंचकर अपना काम शुरू कर दिया है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया