CDS Bipin Rawat Death News Live Updates: तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार यानी 8 दिसंबर की दोपहर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था. इस हेलिकॉप्टर में उस वक्त देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत भी अपनी पत्नी मधुलिका के साथ मौजूद थे. दरअसल बुधवार को सीडीएस, जनरल बिपिन रावत अपनी पत्नी मधुलिका रावत और अन्य 11 लोगों के साथ नीलगिरि हिल्स के वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज के स्टाफ कोर्स के संकाय और छात्र अधिकारियों को संबोधित करने जा रहे थे. इसी दौरान तमिलनाडु के कुन्नूर के पास सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें मौजूद 14 में से 13 लोगों की मौत हो गई.

वहीं कल यानी गुरुवार को बिपिन रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर को मिलिट्री विमान से दिल्ली लाया गया था. जब देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत का शव तिरंगे में लिपटे हुए राजधानी दिल्ली पहुंचा तो माहौल गमगीन था. हर कोई देश के सबसे बड़े सैन्य अफसर खो देने का गम मना रहा था. आतंक के खिलाफ उनके आक्रामक रवैये ने उनकी अंतिम विदाई पर लोगों के आंसू नहीं रुकने दिए.

कल पालम हवाई अड्डे पर सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एल एस लिद्दर और 10 अन्य रक्षा कर्मियों को श्रद्धांजली देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों पहुंचें, जिन्होंने यहां दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की. CDS जनरल विपिन रावत का अंतिम संस्कार आज यानि शुक्रवार को दिल्ली के छावनी इलाके में होगा.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट