जांबाज जनरल रावत का पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज होगा अंतिम संस्कार, सुबह 11 बजे से दिल्ली के घर पर आखिरी दर्शन, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Gen Rawat’s funeral today: जनरल बिपिन रावत आज जब अपने अंतिम सफर पर निकलेंगे तो वो मौका सिर्फ उन्हें अंतिम सलामी देने का नहीं होगा बल्कि वो पल होगा, जब हम उन तस्वीरों को अपनी स्मृतियों में समेट लेंगे हमेशा-हमेशा के लिए और आने वाली पीढ़ी को गर्व के साथ बताएंगे कि हमने देश के पहले CDS को देखा है. हमने जनरल बिपिन रावत को देखा है. कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे के शिकार देश के शूरवीर योद्धाओं को आज पूरा देश नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है. देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका को आज अंतिम विदाई दी जानी है. सुबह 11 बजे जनरल रावत और उनकी पत्नी का पार्थिव शरीर उनके दिल्ली के आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. इससे पहले कल पीएम मोदी समेत कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

दिल्ली में आज अंतिम दर्शन

जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर दिल्ली के 3 कामराज मार्ग पर उनके आवास पर लाने के बाद आज लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे. जनरल बिपिन रावत के साथ-साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत के पार्थिव शरीर को भी अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. सुबह 11 बजे पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. सुबह 11 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक गणमान्य लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. दोपहर साढ़े 12 बजे से 2 बजे तक सैन्य अफसर उन्हें अंतिम विदाई देंगे. दोपहर 2 बजे के बाद उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी. जनरल रावत की अंतिम यात्रा पूरे सैन्य सम्मान के साथ निकाली जाएगी और इसके लिए जो इंतजाम किया जा रहा है, वो भी अभूतपूर्व होगा.

ये भी पढ़ें: Bipin Rawat Chopper Crash: तिरंगे में लिपटे दिल्ली पहुंचे बिपिन रावत तो रो दिया देश! गमगीन माहौल में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पीएम मोदी, तस्वीरें

बरार स्क्वॉयर में होगा अंतिम संस्कार

बिपिन रावत के पार्थिव शरीर को गन कैरिएज यानि तोप वाली गाड़ी में रखा जाएगा. अंतिम यात्रा में जनरल के साथ उनकी पत्नी का भी पार्थिव शरीर होगा. ये अंतिम सफर उनके आवास से दिल्ली कैंट के बरार स्क्वॉयर तक का होगा. सेना के आधिकारिक श्मशान बरार स्क्वॉयर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. एक दिन पहले जब जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका समेत सभी 13 लोगों के शव दिल्ली लाए गए तो उनके परिवारवालों को देखकर हर किसी की आंखों में आंसू थे.

जनरल बिपिन रावत की दोनों बेटियां कीर्तिका और तारिणी खुद को संभाले हुए चुपचाप वहां खड़ी थीं. लेकिन अपने माता-पिता को एक साथ खो देने का ग़म क्या होता है, ये हर कोई कहां समझ सकता है.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें श्रद्धांजलि देने खुद पहुंचे थे. उनकी आंखों में भी सूनापन साफ नजर आ रहा था. परिवार के बुजुर्ग की तरह उन्होंने जनरल रावत की बेटियों को ढांढस बंधाया और ये भरोसा दिया कि पूरा देश हमेशा उनके साथ है. आज पूरा देश जनरल रावत को श्रद्धांजलि दे रहा है. मन में इस अहसास के साथ कि वो हमेशा हमारी यादों में रहेंगे और उनके शौर्य की कहानियां पीढ़ियों तक याद रखी जाएंगी.

ये भी पढ़ें: Bipin Rawat Death: हेलिकॉप्टर हादसे की सभी संभावित पहलुओं से की जा रही जांच, देश के ‘सर्वश्रेष्ठ’ एयर क्रैश जांचकर्ता कर रहे पड़ताल

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News