End of Farmers Protest: विभिन्न मुद्दों पर केन्द्र सरकार की तरफ से सहमति बनने के बाद किसान संगठनों की तरफ से 378 दिनों के बाद गुरुवार को आंदोलन स्थगित कर दिया गया. इसके साथ ही पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने इसे अपनी जीत मानी और अब खुशियां मना रहे हैं.

दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर कल यानी गुरुवार को प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच में उत्सव का माहौल देखा गया. किसान एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए अपनी जीत की खुशियां मना रहे थे. इस दौरान कई किसान अपने तंबू उखाड़ते भी नजर आए. किसानों ने कहा कि वो इस फैसले से बेहद खुश हैं और अब अपने अपने घर जाने को तैयार भी हैं.

China On Bipin Rawat Death: CDS बिपिन रावत की मौत पर चीन की बेशर्मी, सरकारी अखबार में लिखा- हादसे के लिए भारतीय सेना जिम्मेदार

आंदोलन खत्म नहीं स्थगित हुआ है

आंदोलन स्थगित करने के फैसले के बाद किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल ने कहा कि अहंकारी सरकार को झुका कर जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आंदोलन खत्म नहीं हुआ स्थगित हुआ है. मोर्चे खत्म हो रहे हैं. 11 दिसंबर से घर वापसी होगी. राजेवाल ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा बरकरार रहेगा. हर महीने 15 तारीख को बैठक होगी. किसानों के मुद्दे पर आंदोलन जारी रहेगा. चुनाव में उतरने सवाल पर कहा कि मोर्चा चुनाव नहीं लड़ेगा.'

Bipin Rawat Death: हेलिकॉप्टर हादसे की सभी संभावित पहलुओं से की जा रही जांच, देश के ‘सर्वश्रेष्ठ’ एयर क्रैश जांचकर्ता कर रहे पड़ताल

आजादी के बाद का सबसे बड़ा आंदोलन

जबकि, किसान नेता हन्नान मोल्लाह ने कहा कि यह आंदोलन आजादी के बाद का सबसे बड़ा आंदोलन है और हमें खुशी है कि आखिरकार सरकार को सच के आगे झुकना ही पड़ा. उन्होंने कहा कि यह सबसे शांतिपूर्वक आंदोलन रहा. वहीं किसान मोर्चा ने MSP गारंटी कानून बनने तक हर महीने बैठक करने का एलान किया है. उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को एक बार फिर बैठक बुलाई गई है. लेकिन अगर सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए तो आंदोलन फिर से होगा.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया