Andhra Pradesh Government: आंध्र प्रदेश सरकार ने शनिवार को घोषणा की कि वह तमिलनाडु में बुधवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले लांस नायक बी साई तेजा के परिवार को 50 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देगी. राज्य के चित्तूर जिले के रहने वाले साई तेजा प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी थे. वह जनरल रावत और उनकी पत्नी समेत कुन्नूर में हुए हादसे में जान गंवाने वाले 13 लोगों में शामिल हैं.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया कि सरकार ने लांस नायक तेजा के परिवार को 50 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. इस बीच, लांस नायक तेजा की पार्थिव देह को बेंगलुरू लाया गया, जहां से उसे रविवार को चित्तूर जिला स्थित उनके मूल गांव येगुवरेगाडिप्पली जे जाए जाने की संभावना है. रक्षा अधिकारियों ने बताया कि तेजा (27) के पार्थिव शरीर को बेंगलुरू स्थित कमांड अस्पताल में रखा जाएगा और उसे रविवार को चित्तूर ले जाया जाएगा. लांस नायक तेजा की पत्नी और दो बच्चे हैं.

Hon’ble CM Sri @ysjagan has announced Rs. 50 lac ex-gratia to the family of Lance Naik B Sai Teja, who lost his life in the tragic Coonoor chopper crash on Wednesday, that claimed 13 brave souls. He was serving as PSO to the CDS.
— CMO Andhra Pradesh (@AndhraPradeshCM) December 11, 2021

वहीं कल यानी शुक्रवार को देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत को अंतिम विदाई दे दी गई. दिल्ली कैंट के बरार स्क्वायर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदाई दी गई. जनरल बिपिन रावत की दोनों बेटियां कृतिका और तारिणी ने उन्हें मुखाग्नि दी. इस दौरान कई सैन्य कर्मी मौजूद रहे. अंतिम विदाई के वक्त केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बरार स्क्वायर पहुंचे थे. जनरल बिपिन रावत की अंतिम यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे. अंतिम यात्रा के दौरान 800 सैनिक भी शामिल हुए. उनकी अंतिम यात्रा में लोगों ने जमकर नारे भी लगाए.

ये भी पढ़ें- Omicron cases in India: जानिए देश में अबतक ओमिक्रोन वेरिएंट के केस कहां-कहां मिले हैं, किस राज्य में हैं सबसे ज्यादा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया