ABP News C-Voter Survey: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है. हर किसी के जुबान पर बस यही सवाल तैर रहा है कि आखिर इन राज्यों का सरताज कौन होगा. लोगों के मन में यह भी सवाल उठ रहा है कि आखिर जनता अपना मत किसे देगी. ऐसे में सभी पार्टियों की ओर से वोटरों को अपने पक्ष में लुभाने के लिए पुरजोर कोशिश जारी है. सभी पार्टियों की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा वोटरों को अपने पक्ष में किया जाए. इतना ही नहीं पार्टियों की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाई जाए. इसके लिए सभी पार्टियों की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. वोटरों को अपने पक्ष में लुभाने के लिए कोई पार्टी अभी से बड़े-बड़े वादे कर रही है तो कोई पार्टी के बड़े नेता प्रदेश का दौरा करने में जुटे हुए हैं. वहीं कई पार्टियों के नेता अपने समर्थकों के साथ रोड शो और रैली करने में जुटे हुए हैं.

एबीपी न्यूज सी वोटर ने जानी लोगों की राय

इसी क्रम में जनता के मन में उठ रहे सवालों के जवाब को जानने के लिए एबीपी न्यूज सी वोटर ने लोगों की राय जानी. इस सर्वे में लोगों से कई मुद्दों पर सवाल पूछ गए. जनता ने इन सवालों का खुलकर जवाब भी दिया और कई मुद्दों पर अपनी राय भी रखी. एबीपी न्यूज और सी वोटर ने मिलकर लोगों से यह भी जानने की कोशिश की राज्य में सीएम का चेहरा किसे देखना चाहते हैं. इसके अलावा सर्वे में यह भी जानने की कोशिश की गई कि कितने प्रतिशत लोग किस पार्टी को वोट देना चाहते हैं. सर्वे का यह नतीजा जल्द ही एबीपी न्यूज अपने दर्शकों और पाठकों के बीच लाएगा. तबतक आप पल-पल के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें.

[नोट: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान अगले कुछ दिनों में हो जाएगा. चुनावी राज्यों में राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है. abp न्यूज के लिए सी वोटर ने चुनावी राज्यों का मूड जाना है. 5 राज्यों के इस सबसे बड़े सर्वे में 92 हजार से ज्यादा लोगों की राय ली गई है. चुनावी राज्यों की सभी 690 विधानसभा सीटों पर लोगों से बात की गई है. सर्वे 13 नवंबर से 9 दिसंबर के बीच किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर माइनस प्लस तीन से माइनस प्लस 5 फीसदी है.]

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट