Akhilesh Yadav Hits Back at PM Modi: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में आज यानी शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर निशाना साधा था. इस पर पलटवार करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को ‘कैंचीजीवी’ करार दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन किया, जिसका तीन चौथाई कार्य पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल में ही पूरा हो गया था.

अखिलेश यादव ने बलरामपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरयू नहर परियोजना का उद्घाटन किए जाने के बाद एक ट्वीट में कहा, "दुनिया में मूलतः दो तरह के लोग होते हैं. कुछ वो जो सच में काम करते हैं और कुछ वो जो दूसरों का काम अपने नाम करते हैं…सपा की काम करनेवाली सरकार में और आज की ‘कैंचीजीवी’ सरकार में ये फर्क साफ है…इसीलिए 2022 के चुनाव में बीजेपी पूरी तरह होने वाली साफ है."

दुनिया में मूलतः दो तरह के लोग होते हैं कुछ वो जो सच में काम करते हैं और कुछ वो जो दूसरों का काम अपने नाम करते हैं…सपा की काम करनेवाली सरकार में और आज की ‘कैंचीजीवी’ सरकार में ये फ़र्क़ साफ़ है… इसीलिए बाइस के चुनाव में भाजपा पूरी तरह होने वाली साफ़ है।#सपा_का_काम_जनता_के_नाम pic.twitter.com/LZWJdBqULV
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 11, 2021

अखिलेश यादव बोले- 2022 में फिर सपा का नया युग आएगा

इसके पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले अखिलेश ने एक अन्य ट्वीट में कहा था, "सपा के समय तीन चौथाई बन चुकी सरयू राष्ट्रीय परियोजना के शेष बचे काम को पूर्ण करने में उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार ने पांच साल लगा दिए. 2022 में फिर सपा का नया युग आएगा…विकास की नहरों से प्रदेश लहलहाएगा."

नदी जोड़ो परियोजना को साकार करने वाला यूपी पहला राज्य- CM

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिलसिलेवार ट्वीट करके कहा, "आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ‘सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना’ के माध्यम से श्रद्धेय अटल जी के स्वप्न ‘नदी जोड़ो परियोजना’ को साकार करने वाला देश का प्रथम राज्य है. प्रदेश के आठ आकांक्षात्मक जनपदों में से चार जनपद भी इससे लाभान्वित होंगे."

मुख्यमंत्री ने कहा, "पांच नदियों घाघरा, सरयू, राप्ती, बाणगंगा व रोहिणी को जोड़ने वाली ‘सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना’ जल संसाधनों के समुचित उपयोग को सुनिश्चित करती ‘प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना’ की सबसे बड़ी परियोजना है. इस युगांतकारी सौगात हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार. जनविरोधी विपक्षी सरकारों की अकर्मण्यता के कारण विगत पांच दशकों से उत्तर प्रदेश में 18 कृषि कल्याणकारी परियोजनाएं लंबित थीं." उन्होंने दावा करते हुए कहा, "आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में किसान हित को समर्पित वर्तमान प्रदेश सरकार ने उनमें से 17 परियोजनाओं को धरातल पर उतार दिया है."

कुछ लोगों की प्राथमिकता फीता काटना है: PM

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के बलरामपुर दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने सरयू नहर परियोजना का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों की प्राथमिकता फीता काटना है. उन्होंने कहा, "जब मैं आज दिल्ली से चला तो सुबह से इंतजार कर रहा था कि कब कोई आएगा और कहेगा कि मोदी जी इस योजना का फीता तो हमने काट दिया था, ये योजना तो हमने शुरू की थी."

ये भी पढ़ें-

<a title="C Voter Survey: यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में हुआ बड़ा सर्वे, जानें किस राज्य में कौन-सी पार्टी को झटका और किसको मिल रही सत्ता" href="https://www.abplive.com/news/india/abp-c-voter-surver-2022-uttar-pradesh-goa-manipur-uttarakhand-punjab-election-survey-results-2014965" target="">C Voter Survey: यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में हुआ बड़ा सर्वे, जानें किस राज्य में कौन-सी पार्टी को झटका और किसको मिल रही सत्ता

<a title="ABP C-Voter Survey: उत्तराखंड में बंटा वोटर, BJP और कांग्रेस में कांटे की टक्कर, जानिए किसके हिस्से कितनी सीटों का अनुमान" href="https://www.abplive.com/news/india/abp-news-c-voter-survey-november-opinion-polls-uttarakhand-elections-2022-predictions-vote-share-seat-sharing-kbm-bjp-congress-2014818" target="">ABP C-Voter Survey: उत्तराखंड में बंटा वोटर, BJP और कांग्रेस में कांटे की टक्कर, जानिए किसके हिस्से कितनी सीटों का अनुमान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया