ABP News C Voter Survey: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है. हर किसी के जुबान पर बस यही सवाल तैर रहा है कि आखिर यूपी का सरताज कौन होगा? आखिर जनता अपना मत किसे देगी? सभी पार्टियां इस वक्त वोटरों को अपने पक्ष में लुभाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही हैं. इस बीच एबीपी न्यूज़ ने सी-वोटर के साथ मिलकर यूपी चुनाव पर सर्वे किया है. ताजा सर्वे में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को बढ़त मिली है, वहीं बीजेपी वहीं की वहीं है. समझिए आंकड़े.

फिर से बन सकती है बीजेपी की सरकार

एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे में सामने आया है कि राज्य में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में लौट सकती है. सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक-

बीजेपी को 212-224 सीटें

समादवादी पार्टी को 151-163 सीटें

बीएसपी को 12-24 सीटें

और कांग्रेस को 2-10 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है.

2017 की तुलना में अखिलेश को बंपर फायदा

सर्वे के मुताबिक, यूपी में समाजवादी पार्टी को 151-163 सीटें मिलने की संभावना है. अगर साल 2017 के विधानसभा चुनाव से तुलना की जाए तो अखिलेश यादव को बंपर फायदा होता दिख रहा है. पिछले विधानसभा चुनाव यानि साल 2017 में अखिलेश यादव को 47 सीटों से संतोष करना पड़ा था.

2017 के मुकाबले बीएसपी की सीटें घटीं

मायावती की बीएसपी पिछले सर्वे के मुकाबले सीटों के मामले में थोड़ा और नीचे जाती दिखाई दे रही है. इस बार के सर्वे के अनुसार बीएसपी को 12-24 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं अगर पिछले महीने की बात करें तो नवंबर में बीएसपी को 16-20 सीटें मिलती दिखाई दे रही थी.

कांग्रेस को मामूली फायदा

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 6.3 प्रतिशत वोट मिले थे. वहीं इस सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 2-10 सीटें मिलने की संभावना है जबकि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने सात सीटों पर जीत दर्ज की थी.

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’