Coronavirus Vaccination: केंद्र शासित प्रदेश दमन (Daman) में सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य रूप से कोरोना वायरस (Coronavirus) रोधी टीके (Vaccine) की दोनों खुराक लेने के आधिकारिक आदेश का कथित रूप से उल्लंघन करने को लेकर दो औद्योगिक इकाइयों को बंद कर दिया गया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

औद्योगिक इकाइयों के प्रबंधन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि उनके सभी कर्मचारी अनिवार्य रूप से टीके की दोनों खुराक लें, ऐसा नहीं होने पर इन औद्योगिक इकाइयों को काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा, “एक निरीक्षण के दौरान, यह पाया गया कि दमन जिले के दाभेल में दो इकाइयां चल रही थीं, जबकि उनके सभी कर्मचारियों का पूरी तरह से टीकाकरण नहीं किया गया था. इन दोनों इकाइयों में उत्पादन शनिवार से तब तक के लिए बंद कर दिया गया है जब तक कि प्रबंधन यह सुनिश्चित नहीं करता कि उनके सभी कर्मचारी कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लगवा लें.”

श्रमिकों के टीकाकरण से संबंधित आंकड़ों के सत्यापन के लिए क्षेत्र की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण जारी रहेगा. दमन जिला प्रशासन द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जारी किसी भी दिशा-निर्देश का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी.

Sanjay Raut on Rahul-Priyanka: संजय राउत बोले- कांग्रेस को फिर से मजबूत करना राहुल-प्रियंका के सामने बड़ी चुनौती

New Zealand: क्या हुआ जब न्यूजीलैंड में शख्स ने लगाई 24 घंटे के अंदर कोरोना वैक्सीन की 10 खुराक? जानिए

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया